फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: RapidX will run at a speed of 160 km from Sahibabad to Duhai by the month of June

इंतजार खत्म: साहिबाबाद से दुहाई तक अगले सप्ताह 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी देश की पहली रैपिडएक्स

Wed, 28 Jun 2023 11:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Jun 2023 11:00 AM IST
सार

अगले सप्ताह तक गाजियाबाद के साहिबाबाद से दुहाई के बीच रैपिड रेल का परिचालन शुरू हो जाने की उम्मीद है। रेल मंत्रालय और मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) ने रैपिडएक्स सेवा के परिचालन को स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन
Meerut News: RapidX will run at a speed of 160 km from Sahibabad to Duhai by the month of June
रैपिडएक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पहले रैपिडएक्स रेल कॉरिडोर पर ट्रेनों के संचालन को मंजूरी मिल गई है। कई चरण की जांच के बाद रेल मंत्रालय और मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) ने रैपिडएक्स सेवा के परिचालन को स्वीकृति दी है।

विज्ञापन

साहिबाबाद से दुहाई तक के प्राथमिकता वाले 17 किलोमीटर लंबे खंड पर रैपिडएक्स ट्रेनों का संचालन जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। प्रधानमंत्री कार्यालय से इसके उद्घाटन की तारीख तय होनी है। प्रधानमंत्री पहली रैपिडएक्स को हरी झंडी दिखा सकते हैं। 

विज्ञापन

Meerut News: RapidX will run at a speed of 160 km from Sahibabad to Duhai by the month of June
रैपिड रेल ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि बीते सप्ताह रेल मंत्रालय ने आरआरटीएस रोलिंग स्टॉक को मंजूरी दे दी थी। इसका डिजाइन 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के लिए किया गया है, हालांकि ट्रेनों की गति 160 किमी प्रति घंटा रहेगी।

उन्होंने बताया कि सीएमआरएस की मंजूरी के साथ रीजनल रैपिडएक्स ट्रांसपोर्ट सिस्टम का प्राथमिकता वाला दुहाई से साहिबाबाद के बीच का यह खंड देश की ऐसी पहली रेलवे प्रणाली बन गया है, जिसे 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के लिए खोला जाएगा। रैपिडएक्स के इस कॉरिडोर को बीते एक साल के दौरान कई एजेंसियों ने अलग-अलग तय मानकों पर परखा है। परीक्षण में सफल होने के बाद इसे रेल मंत्रालय और सीएमआरएस से मंजूरी मिली है। 

विज्ञापन

Meerut News: RapidX will run at a speed of 160 km from Sahibabad to Duhai by the month of June
रैपिड रेल के छह कोच के चार ट्रेनसेट - फोटो : अमर उजाला

2019 में शुरू हुआ था निर्माण
एनसीआरटीसी की इस परियोजना का निर्माण जून 2019 में शुरू हुआ था। महज चार साल में एनसीआरटीसी अब रैपिडएक्स सेवाओं का परिचालन शुरू करने के लिए तैयार हो गया है। कोविड-19 के संक्रमण कॉल और लॉकडाउन के असर के बावजूद एनसीआरटीसी ने परियोजना को शुरू करने का लक्ष्य परिवर्तित नहीं किया।

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि यात्रियों को पूर्व निर्धारित समय पर सफर करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के बाकी हिस्से का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। जून 2025 में निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे कॉरिडोर पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed