फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Transport Corporation Region gets 17 more BS-6 buses

Saharanpur News: सहारनपुर परिवहन निगम रीजन को 17 और बीएस-6 बसें मिलीं

Tue, 28 Nov 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 28 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur Transport Corporation Region gets 17 more BS-6 buses
सहारनपुर। रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम मुख्यालय से सहारनपुर रीजन को बीएस-6 मॉडल की 17 और बसें मिल गई हैं। इन बसों की खास बात यह है कि यह प्रदूषण मुक्त हैं। इनका संचालन दिल्ली के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

एक नवंबर से दिल्ली में बीएस-4 बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। सहारनपुर रीजन की दिल्ली जाने वाली बसें नहीं जा रही हैं। जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन निगम रीजन के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव पांडेय ने बताया कि अब तक बीएस-6 की 25 बसें मिल गई हैं। जो 17 बसें मिली हैं, उनकी डिपोवार सूची बनाई गई है। आवंटन होगा। चालक बसों के लिए चले गए हैं। सहारनपुर और खतौली डिपो को पांच-पांच, मुजफ्फरनगर डिपो को चार और छुटमलपुर डिपो को तीन बसें आवंटित होंगी। 10 बसें मंगलवार शाम तक आ जाएगी। रीजन को कुल 32 बसें मिलनी हैं।
विज्ञापन


बसों में पैनिक बटन
बीएस-6 बसों में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। बस में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम लगाया गया है, जो बारिश के मौसम में गीली सड़क और हाईवे पर ब्रेक मारने पर बस स्लिप नहीं होगी। बस के पिछले हिस्से में आपातकालीन दरवाजा लगा है। बसों में पैनिक बटन लगाया गया है। 52 सीटों वाली बस की सभी सीटें आरामदायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed