{"_id":"686113512bb1ec97d80d6a3e","slug":"saharanpur-transfer-of-ssp-rohit-singh-sajwan-new-captain-of-the-district-came-from-cid-know-his-name-2025-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का ट्रांसफर, सीआईडी से आए जिले के नए कप्तान, जान लें इनका नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का ट्रांसफर, सीआईडी से आए जिले के नए कप्तान, जान लें इनका नाम
Sun, 29 Jun 2025 03:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 29 Jun 2025 03:50 PM IST
सार
Transfer oh SSP: रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर में करीब एक साल तक एसएसपी रहे। वहीं सीआईडी पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी जिले के नए एसएसपी बने हैं। उनके सामने जिले में हो रहे क्राइम को रोकने की चुनौती रहेगी।
विज्ञापन
सहारनपुर जिले के नए कप्तान आशीष तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में करीब एक साल रहे एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का लखनऊ ट्रांसफर हो गया है। अब उनकी जगह आईपीएस अधिकारी आशीष तिवारी जिले की कमान संभालेंगे। उन्हें लखनऊ सीआईडी से भेजा गया है। उनके सामने अपराध रोकने की चुनौती रहेगी। क्योंकि पिछले कुछ महीनों में हत्या, लूट, चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जून 2024 में कार्यभार ग्रहण किया था। रविवार को शासन ने पांच आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। उनमें एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी शामिल हैं। उन्हें पुलिस अधीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, सीआईडी पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी जिले के नए एसएसपी बने हैं। वह 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मूलरूप से मध्य प्रदेश के इटारसी के रहने वाले हैं। इनके पिता कैलाश नारायण तिवारी हैं। आशीष तिवारी की 12वीं तक की पढ़ाई इटारसी में ही हुई। इसके बाद वर्ष 2002 से 2007 तक कानपुर आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई पूरी करके एमटेक किया। लंदन और जापान में तीन वर्षों तक सेवाएं देने के बाद आशीष तिवारी 2010 में वापस भारत लौटे। यहां आकर उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की।
ये रहेंगी चुनौतियां
- 27 जुलाई 2024 को थाना सदर बाजार क्षेत्र की पॉश कॉलोनी मिशन कंपाउंड में ऑक्सीजन सिलिंडर कारोबारी के घर 40 लाख रुपये की चोरी हुई थी। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
- तीन जून 2025 को जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड स्थित कमल कॉलोनी में सीए के घर 30 लाख की चोरी हुई थी। इसके भी आरोपियों का अभी तक पुलिस पता नहीं लगा सकी है।
ये भी देखें...
Meerut: इंचौली में जहर देकर मार डाले 12 पशु, जहरखुरानी गैंग का एक बदमाश पकड़ा, पानी पिला-पिलाकर पीटा