फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Tragic accident near Shivdaspur... Father and son died, condition of two women is critical

सहारनपुर: एक बाइक पर थे पति-पत्नी, भाभी और बेटा, अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, पिता-पुत्र की मौत

Sat, 26 Oct 2024 12:00 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 26 Oct 2024 12:00 AM IST
सार

हादसे में घायल दोनों महिलाओं की अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इनके परिजनों को देर रात तक सूचना नहीं दी जा सकी थी। 

विज्ञापन
Saharanpur: Tragic accident near Shivdaspur... Father and son died, condition of two women is critical
युवक की मौत - फोटो : istock

विस्तार

शिवदासपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी और उसकी भाभी घायल हो गईं। 
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम करीब सात 35 वर्षीय सुनील अपनी पत्नी राखी, डेढ़ साल के बेटे जयदेव और भाभी पूनम पत्नी संदीप के साथ बाइक से गांव चिलकाना से अपने गांव हुसैनपुर लौट रहा था। वहां किसी रिश्तेदारी में समारोह में ये लोग गए थे। शिवदासपुर गांव के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही सभी सड़क पर गिर गए। गांव के लोग उन्हें उठाने के लिए दौड़े। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने सुनील पुत्र प्रेमचंद व उसके बेटे जयदेव को मृत घोषित कर दिया। मृतक सुनील की पत्नी राखी व भाभी पूनम का इलाज चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात तक अन्य परिजनों को घटना की जानकारी नहीं मिली थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed