फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur tops in recovery of corona patients

विभिन्न व्यापारी संगठनों ने डीएम को दी बाजार खोलने की कार्ययोजना

Sun, 14 Jun 2020 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur tops in recovery of corona patients
सहारनपुर। विभिन्न व्यापारी संगठनों ने रविवार को जिलाधिकारी अलिखेश सिंह को महानगर के बाजारों को खोलने की कार्ययोजना प्रस्तुत की है। व्यापारी संगठनों ने कहा व्यापार मंडल की प्रस्तावित कार्य योजना के अनुसार बाजार भी रोजाना खुलेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी हो सकेगा। साथ ही अव्यवस्था भी नहीं होगी।
विज्ञापन

विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी के नेतृत्व में डीएम से मिलकर सभी बाजारों को रोजाना खोलने की मांग की थी। इस पर डीएम ने व्यापारियों से इस बारे में डिटेल प्रस्ताव मांगा था। रविवार को विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने डीएम को इस संदर्भ प्रस्ताव सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि घंटाघर हनुमान मंदिर से लेकर कोर्ट रोड, दिल्ली रोड जीएनजी मॉल तक सड़क पर डिवाइडर के साथ ही बाजार के सामने पार्किंग की व्यवस्था है। घंटाघर से अंबाला रोड कल्पना टाकिज पुल तक भी सड़क चौड़ी है और डिवाइडर है। यही स्थिति घंटाघर से देहरादून रोड पर जेल चुंगी तक है। पांवधोई नदी के दोनों किनारों पर राकेश टाकिज से पुल खुमरान तक बाजार बिना किसी असुविधा के खोला जा सकता है। घंटाघर से भगत सिंह मार्ग, प्रताप मार्केट, पुल जोगियान, चकराता रोड होते भगवती कॉलोनी तक बाजार काफी चौड़ा है और बीच में डिवाइडर भी है, इसलिए बाजार खोला जा सकता है।
विज्ञापन

चिलकाना रोड पर अमन पैलेस से लेकर लार्ड महावीरा स्कूल तक भी बाजार काफी चौड़ा है। थाना कुतुबशेर रेंच के पुल से लेकर जेबीएस कॉलेज तक लकड़ी बाजार को खोलने में कोई परेशानी नहीं है। इसी प्रकार श्रीराम चौक से नेहरू मार्केट, लोहानी सराय एवं शहीद गंज के सभी दुकानदारों के वाहन यदि जुबली पार्क में पार्क करा दिए जाएं तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर बाजारों को खोला जा सकता है। हिरनमारान एवं मोर गंज के व्यापारियों के वाहनों को कोरोना काल तक पांवधोई नदी के पार्क कराकर बाजार खोला जा सकता है। खलासी लाइन में बाजार चौड़ा होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए और आईटीसी गेट से लेकर पुरानी मैदा मिल एवं नवादा रोड के क्षेत्र को थोड़ी सख्ती के साथ खोला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी प्रतिनिधियों ने कहा कि सभी संगठन अपने स्तर से व्यापारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और प्रशासन द्वारा किए गए नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी, शीतल टंडन, राज कुमार मक्कड़, रोहित घई, शेखर ठकराल, मनोज ठाकुर, प्रवीन छाबड़ा, विजय गुप्ता, रवि जुनेजा, जयवीर राणा, मुकेश गक्खड़, मान सिंह जैन, संजय गक्खड़, अनिल त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed