फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur to Lucknow fare reduced by Rs 216

Saharanpur News: सहारनपुर से लखनऊ का किराया 216 रुपये हुआ कम

Thu, 26 Dec 2024 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 09:00 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur to Lucknow fare reduced by Rs 216
- सर्दी के मद्देनजर रोडवेज की एसी बसों में 15 से 20 फीसदी कम हुआ किराया
विज्ञापन


- टिकट मशीनों में किराया अपडेट, परिवहन निगम ने नई दरों को किया लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। परिवहन निगम ने सभी एसी बसों का किराया 15 से 20 फीसदी कम कर दिया है। सहारनपुर से मेरठ होकर लखनऊ जाने वाली एसी बसों में यात्रियों को 216 रुपये कम देना होगा। नया किराया टिकट मशीनों में अपडेट कर दिया है। किराए की नई दरें 28 फरवरी 2025 तक लागू रहेगी।
दरअसल, सर्दी के मौसम में यात्रियों की एसी बसों में संख्या कम हो जाती है। लोड फैक्टर में गिरावट आती है। बसों का किराया कम करने की वजह यात्रियों को एसी बसों के प्रति आकर्षित करना है, ताकि सर्दी के मौसम में एसी बसें खाली न चलें। क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसी बसों में कम किराए की छूट बुधवार से लागू हो गई है, जो 28 फरवरी 2025 तक प्रदान की जाएगी। तीन बाई दो की एसी बसों में प्रति किलोमीटर 1.45 रुपये, दो बाई दो की बसों में 1.60 रुपये प्रति किलोमीटर किराया कम किया गया है।
विज्ञापन

सहारनपुर से मेरठ होकर लखनऊ जाने वाली दो बाई दो एसी बस में 216 रुपये किराया कम हुआ है। सहारनपुर से बिजनौर होकर जाने वाली तीन बाई दो की बस में 116 रुपये कम किया है। सहारनपुर से देहरादून जाने वाली दो बाई दो बस में 21 व तीन बाई दो में 11 रुपये कम किराया किया। सहारनपुर से लोनी मोड़ तक जाने वाली दो बाई दो बस में 57 व तीन बाई दो में 32 रुपये किराया कम हुआ है। आगरा जाने वाली दो तरह की एसी बस में 133 व 73 रुपये किराया कम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- ऐसे समझें किराया
कहां से कहां तक पहले अब
सहारनपुर से लखनऊ (वाया मेरठ) 1392 1176
सहारनपुर से लखनऊ (वाया बिजनौर) 1108 992
सहारनपुर से आगरा (दो बाई दो) 840 707
सहारनपुर से आगरा (तीन बाई दो) 721 648
सहारनपुर से देहरादून (दो बाई दो) 180 159
सहारनपुर से देहरादून (तीन बाई दो) 150 139
सहारनपुर से लोनी मोड़ (दो बाई दो) 348 291
सहारनपुर से लोनी मोड़ (तीन बाई दो) 297 265

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed