{"_id":"670025b38b398d723d0b0a81","slug":"saharanpur-three-youths-were-drunk-beat-the-constable-with-iron-rods-and-sticks-2024-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: नशे में थे तीन युवक, सिपाही को लोहे की रॉड और डंडों से पीटा, किस्मत खराब थी चेकिंग में पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: नशे में थे तीन युवक, सिपाही को लोहे की रॉड और डंडों से पीटा, किस्मत खराब थी चेकिंग में पकड़े गए
Fri, 04 Oct 2024 10:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 04 Oct 2024 10:58 PM IST
सार
एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने पर पुलिसकर्मी ने कार में सवार तीन शराबियों को टोका, तो उन्होंने कहासुनी के बाद सिपाही की बुरी तरह पिटाई कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
गिरफ्तार तीनों आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड पर एक ढाबे के पास कार सवार कुछ लोगों ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने कुछ देर बाद ही घेराबंदी करते हुए मानकमऊ से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मामला बृहस्पतिवार की देर रात का है। अंबाला रोड पर थाने से करीब 200 मीटर दूर ढाबे के बाहर खाना खाने से पहले कार में कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे। आसपास एक प्राइवेट अस्पताल भी है। इसी दौरान सामने से एक प्राइवेट एंबुलेंस आई, जिसे अस्पताल जाने के लिए रास्ता नहीं मिला। वहां से गुजर रहे सिपाही हरिसेन ने कार को हटाने के लिए कहा। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। कार सवार लोगों ने सिपाही पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। सिपाही बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद कार सवार फरार हो गए और रॉड व डंडों को मानकमऊ नहर में फेंक दिया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी सुशांत पुत्र निर्मल निवासी मोहल्ला भगवती कॉलोनी, मोहन लाल पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी लखनौती और अमित गोयल पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला शंकरपुरी को मानकमऊ बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान बताया कि नशा अधिक होने पर सिपाही के साथ मारपीट की गई।