{"_id":"6abe97b699fd9b2e71095317","slug":"saharanpur-three-smugglers-arrested-with-a-cache-of-weapons-and-425-cartridges-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: 425 कारतूस और हथियारों के जखीरे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से लाकर करते थे सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: 425 कारतूस और हथियारों के जखीरे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से लाकर करते थे सप्लाई
Fri, 02 Oct 2026 12:18 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:18 AM IST
सार
मेरठ एसटीएफ को सहारनपुर और शामली में हथियार सप्लाई किए जाने का इनपुट मिला था। जांच की तो अवैध असलहों की तस्करी का मामला सामने आया। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए तीनों तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ की एसटीएफ ने मिर्जापुर थाना क्षेत्र में अवैध असलाह तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए तीन अंतरराज्यीय असलाह तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। एसटीएफ की जांच में सामने आया कि तस्कर पंजाब के अमृतसर से हथियार लाकर सहारनपुर, शामली समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में सप्लाई कर रहे। इनके खिलाफ मिर्जापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ मेरठ बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में टीम ने बृहस्पतिवार को थाना मिर्जापुर क्षेत्र में छापा मारा। यहां टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आजम निवासी मोहल्ला पिलखनतला कोतवाली मंडी, इकराम निवासी गांव बड़ी माहेश्वरी थाना चिलकाना और दानिश निवासी कस्बा नकुड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ की कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से एक पंप एक्शन 12 बोर, दो बंदूक 12 बोर, एक बंदूक 315 बोर, तीन एयर गन, एक तमंचा 12 बोर और एक तलवार बरामद की गई। इसके अलावा 12 बोर के 425 कारतूस भी मिले हैं। बड़ी संख्या में कारतूस की बरामदगी को देखते हुए एसटीएफ आरोपियों से हथियारों की खरीद-फरोख्त और इनके संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और हथियारों की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ब्लैक स्कॉर्पियो कार भी बरामद हुई है। एसटीएफ के मुताबिक, तस्कर अवैध तस्करी के धंधे में करीब दो साल से लगे हुए थे। पंजाब के अमृतसर से कम दामों में हथियार लाते थे। इसके बाद उन्हें सहारनपुर, शामली और वेस्ट यूपी के कई जिलों में सप्लाई करते थे।
नेटवर्क खंगालने में जुटी एसटीएफ
एसटीएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में और कितने सदस्य शामिल हैं। इसके साथ ही अन्य सदस्यों और दूसरे राज्यों में इनके संपर्कों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और हथियारों की तस्करी से जुड़े पुराने मामलों की भी जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपी पूर्व में पकड़ा जा चुका है।

ये बोले अधिकारी
मिर्जापुर थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई करने के मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। सभी के खिलाफ मिर्जापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
- बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ मेरठ
ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर बेचते थे हथियार, चार पिस्टल व सात तमंचों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार