फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Thief broken in AC after fail of theft in house of BJP leader in Gangoh

Saharanpur: भाजपा नेता के गार्डन में घुसा चोर, जमकर मचाया उत्पात, AC ले जाने में नाकाम होने पर तोड़फोड़

Mon, 11 Sep 2023 05:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Sep 2023 05:12 PM IST
सार

Saharanpur News : भाजपा नेता के गार्डन में घुसे एक चोर ने जमकर उत्पात मचाया। वहां से एसी ले जाने में नाकाम होने पर चोर ने जमकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
Saharanpur: Thief broken in AC after fail of theft in house of BJP leader in Gangoh
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गंगोह में एक चोर ने भाजपा नेता के गार्डन में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हालांकि चोर एसी चुराकर ले जाने में नाकाम रहा। चोर ने वहां लगे कई एसी को पूरी नष्ट कर दिया, जबकि चार एसी क्षतिग्रस्त कर दिए। अन्य सामान में भी तोड़फोड़ की गई। गार्डन स्वामी ने लगभग सवा लाख रुपये के नुकसान की बात कहते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।  

विज्ञापन

      
मोहल्ला बाबूराय निवासी भाजपा के मीडिया सहसंयोजक विवेक गोयल ने दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे वह अपने गार्डन गए थे। वहां देखने पर पता चला कि अज्ञात चोर द्वारा तीन एसी पूरी तरह से नष्ट कर दिए गए और चार एसी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। चोर जाली तोड़कर कमरे के अंदर घुसा और छत पर भी तोड़फोड़ की। एक एसी उतारकर ले जाने की कोशिश में नाकाम होने के बाद उसने तोड़फोड़ की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: लाठीचार्ज पर आक्रोश, अब 15 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता, बिजनौर में महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। बताया गया कि नगर में प्रतिदिन कहीं न कहीं चोरी की वारदात हो रही हैं। अधिकतर चोरियों में नशेड़ियों द्वारा वारदात करने की बात ही सामने आ रही है। आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष बढ़ने लगा है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कातिल बना पिता: चाकू से वार कर अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, इस बात पर हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed