फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: 'They formed the government by stealing votes, now adopting the Pilibhit model'

सहारनपुर: 'वोट चोरी से सरकार बनाई, अपना रहे पीलीभीत मॉडल', भाजपा पर बरसे अमृतसर के सांसद

Fri, 23 Oct 2026 08:19 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 23 Oct 2026 08:19 PM IST
सार

सांसद गुरजीत सिंह औजला वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत जिले में पहुंचे। कहा कि दिल्ली में बैठा व्यक्ति तय कर रहा है कि किसका वोट कटेगा और किसका वोट बनेगा। यह वोट चोरी की सरकार है। 

विज्ञापन
Saharanpur: 'They formed the government by stealing votes, now adopting the Pilibhit model'
कांग्रेस के महानगर कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते सांसद गुरजीत सिंह औजला। संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस से अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के जरिये सरकार बनाई जा रही है। यह लड़ाई पार्टी नहीं, आम आदमी के वोट के अधिकार को भी बचाए रखने की है। वोट चोरी के लिए पीलीभीत जैसा नया मॉडल अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने प्रेसवार्ता में कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी जब संसद में किसी मुद्दे को उठाते हैं, तो उनका माइक बंद कर दिया जाता है। पहले भाजपा सरकार ने वोटरों के नाम काटे। अब नया मॉडल अपनाया जा रहा है। 10 अप्रैल को एसआईआर के बाद मतदाता सूची जारी हुई थी। इसके बाद ईपीआईसी नंबर में दर्ज मतदाताओं के नामों को बदलने का खेल किया गया। यह खेल जुलाई से सितंबर के बीच हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत में 13 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम, पिता के नाम आदि में परिवर्तन कर दिया गया। ऐसे में जब मतदाता वोट डालने जाएगा तो मतदाता सूची में उसका नाम मेल नहीं खाएगा। मतदाता वोट नहीं डाल पाएगा। यह कोई छोटी गड़बड़ी नहीं है। सोच-समझकर उठाए गए कदम हैं। दिल्ली में बैठा व्यक्ति तय कर रहा है कि किसका वोट कटेगा और किसका वोट बनेगा। 
उन्होंने एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में आमजन से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कहा कि यह वोट के अधिकार को बचाए रखने की लड़ाई है। इस दौरान जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, एआईसीसी सदस्य मुजफ्फर चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, नितिन शर्मा, राज्य प्रवक्ता अमरदीप जैन, हरिओम मिश्रा, जावेद साबरी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

जिलेवासियों से की अपने ईपीआईसी नंबर जांचने की अपील
सांसद गुरजीत सिंह औजला और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद ने सहारनपुर के वोटरों से भी अपने-अपने ईपीआईसी नंबर में दर्ज जानकारी को जांचने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपनी वोट और जानकारी जरूर मिलाएं। यदि किसी के नाम, पते आदि में गड़बड़ है तो कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उसे ठीक कराने में मदद करेंगे। 
 

पूर्व विधायक की पत्नी का नाम बदलने का आरोप
प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद ने पूर्व विधायक मसूद अख्तर की पत्नी का नाम बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग कह रहा है कि अनुवाद के चलते इस तरह की गड़बड़ी हुई है। उन्होंने इसे सोची-समझी रणनीति बताया। इसी तरह कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने भी अपने पिता के नाम में त्यागी की जगह शर्मा होने के बात कही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed