फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: The gangster surrendered in the police station and said that he will not commit crimes in future

Saharanpur : गैंगस्टर ने कोतवाली पहुंच किया सरेंडर, बोला- साहब अब अपराध करूंगा तो गोली मार देना

Mon, 20 Mar 2023 08:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Mar 2023 08:17 PM IST
सार

Saharanpur News : गैंगस्टर ने कोतवाली पहुंच कर सरेंडर कर दिया। इस दौरान आरोपी ने कहा कि साहब अब अपराध करूंगा तो गोली मार देना।

विज्ञापन
Saharanpur: The gangster surrendered in the police station and said that he will not commit crimes in future
कोतवाली पहुंचा गैंगस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में गैंगस्टर के आरोपी ने कोतवाली मंडी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा और बोला कि साहब अब कोई अपराध नहीं करूंगा। अगर भविष्य में अपराध करता हूं तो गोली मार देना। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कोतवाली मंडी क्षेत्र के मनसा कॉलोनी निवासी शहजाद उर्फ भूरा हिस्ट्रीशीटर है और वह टॉपटेन अपराधियों में शामिल है। उस पर गैंगस्टर भी लगी है। शहजाद पर लूट, चोरी, जानलेवा हमला, मादक पदार्थ की तस्करी, रंगदारी मांगने, वाहन चोरी सहित करीब 25 मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर के मामले में पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर उजागर हुआ मामला, पीड़िता का कराया गर्भपात
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को शहजाद गले में तख्ती डालकर कोतवाली मंडी पहुंचा। शहजाद ने कोतवाली इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह के समक्ष पहुंचकर हाथ जोड़ते हुए कहा कि साहब मैं अब कोई अपराध नहीं करूंगा। मैं अपराध से तौबा करता हूं। अगर भविष्य में कोई अपराध करूं तो गोली मार देना। आरोपी ने कहा कि वह अब अच्छा जीवन व्यतीत करना चाहता है। पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में आरोपी को अदालत में पेशकर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: इश्क का चढ़ा ऐसा भूत: आठ साल छोटे प्रेमी को तमंचा चलाना सिखाया, फिर पति को ठिकाने लगाया, सच जान अफसर भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed