{"_id":"632b3aedf2464b4dd1389a3d","slug":"saharanpur-the-couple-who-trapped-people-in-the-honey-trap-was-arrested-from-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप कांड: लोगों को ऐसे जाल में फंसाते थे दंपती, गिरफ्तार हुए तो खुल गया राज, देहरादून में छिपे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी ट्रैप कांड: लोगों को ऐसे जाल में फंसाते थे दंपती, गिरफ्तार हुए तो खुल गया राज, देहरादून में छिपे थे दोनों
Wed, 21 Sep 2022 09:56 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 21 Sep 2022 09:56 PM IST
सार
हनी ट्रैप में फंसाने वाले दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों देहरादून में छिपकर रह रहे थे। ये लोगों को ऐसे अपने जाल में फंसाते थे।
विज्ञापन
हनी ट्रैप का मामला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद में थाना जनकपुरी पुलिस ने एक ऐसे दंपती को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर पैसा वसूलता था। दोनों कई लोगों को निशाना बनाकर लाखों रुपये वसूल चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मोहल्ला किशनपुरा निवासी मुकेश ने थाना जनकपुरी रिपोर्ट दर्ज कर बताया था कि अमरीक निवासी गोपालनगर नगर कोतवाली ने 50 हजार रुपये उधार लिए थे। उसने जब अमरीक से रुपये वापस मांगे तो अमरीक ने उसे अपने घर बुलाया। यहां पर अमरीक की पत्नी दीपा ने मुकेश के साथ अश्लील हरकतें कीं। उस समय मुकेश की वीडियो बना ली गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Ramlila में हदें पार: मंच पर मंदाकिनी बनी महिला, आयोजकों को नहीं आई शर्म, बुद्धिजीवी बोले- समाज के लिए घातक
विज्ञापन
इसके बाद अमरीक ने मुकेश को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे डेढ़ लाख रुपये भी वसूल लिए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पति-पत्नी फरार हो गए और देहरादून में छिपकर रह रहे थे। दोनों को पुलिस ने देहरादून से पकड़ा है।
यह भी पढ़ें: Army Agniveer Bharti: छलका अभ्यर्थियों का दर्द, बोले- जूतों में पानी भरा तो टूट गया अग्निवीर बनने का सपना
एसपी सिटी ने बताया कि दंपती कई लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर अवैध वसूली कर चुका है।