फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Army Agniveer Bharti: छलका अभ्यर्थियों का दर्द, बोले- जूतों में पानी भरा तो टूट गया अग्निवीर बनने का सपना

Wed, 21 Sep 2022 05:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Sep 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
Candidates said their shoes were filled with rain water, so dream of becoming Agniveer was broken
अग्निवीर भर्ती के लिए दौड़ते यूपी के युवा - फोटो : अमर उजाला

आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली के चलते बारिश ने मुश्किलें बढ़ाईं तो कुछ अभ्यर्थियों का दर्द छलक पड़ा। अभ्यर्थियों ने कहा कि जूतों में पानी भरने की वजह से सेना में अग्निवीर बनने का सपना टूट गया। वहीं बारिश के कारण मैदान पर कीचड़ बन जाने से मुश्किल हालात के बीच अभ्यर्थी दौड़े।



बताया गया कि भर्ती के पहले दिन गौतमबुद्धनगर, दादरी और जेवर तहसील के 8300 अभ्यर्थियों ने दमखम दिखाया। वहीं बुधवार यानी आज हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर तहसील के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली में दौड़े हैं। हालांकि मौसम अभी भी खराब है और बारिश की वजह से मैदान में कीचड़ हुई है।

Candidates said their shoes were filled with rain water, so dream of becoming Agniveer was broken
मेजर जनरल तिवारी युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए - फोटो : अमर उजाला

भर्ती स्थल पर बारिश का पानी भरा होने के कारण अभ्यर्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों ने कहा कि उनसे मैदान के चार चक्कर यानी (1600 मीटर) की दौड़ कराई गई। यह उनके लिए कोई ज्यादा नहीं थी, लेकिन पानी के कारण दौड़ पूरी नहीं हो सकी। जूतों में पानी भर गया, जिससे दौड़ पाना मुश्किल हो गया।

Candidates said their shoes were filled with rain water, so dream of becoming Agniveer was broken
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला

- मैदान में पानी इतना भरा था कि जूते बार-बार फिसल रहे थे। इस कारण वह ज्यादा नहीं दौड़ सका। - ऋषि शर्मा, दादरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Candidates said their shoes were filled with rain water, so dream of becoming Agniveer was broken
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला
- बारिश ने उसकी मेहनत पर पानी ही फेर दिया। मैदान में पानी भरा था। कीचड़ हो रही थी। दौड़ने में काफी परेशानी हुई। - यश, दादरी
विज्ञापन
Candidates said their shoes were filled with rain water, so dream of becoming Agniveer was broken
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला

- जब मैदान पर पानी भर गया था तो प्रशासन को कुछ व्यवस्था करनी चाहिए थी। - गौरव, दादरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed