फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: The attackers pelted stones and sticks and rods at the house

Saharanpur: घर पर जमकर पथराव और लाठी-डंडों से हमला, हमलावर हुए फरार, जानें- पूरा मामला

Sat, 17 Dec 2022 09:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Dec 2022 09:40 PM IST
सार

Saharanpur News : हमलावरों ने एक व्यक्ति के घर पर जमकर पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया। पथराव करने वाले आरोपी कैमरे में कैद हो गए हैं।

विज्ञापन
Saharanpur: The attackers pelted stones and sticks and rods at the house
घर पर किया पथराव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के गंगोह में मोहल्ला कुरैशियान निवासी एक युवक ने मोहल्ले के ही चार युवकों पर घर में पथराव करने और लाठी-डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


मोहल्ला निवासी तनवीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 16 दिसंबर को उसके पिता घर में आराम कर रहे थे। उनके घर के बराबर में स्थित प्लॉट में जावेद, सावेज अपने साथियों के साथ फट्टी बॉल खेल रहे थे। इसी दौरान बॉल आकर उनके पिता अहसान के सिर में लगी। उन्होंने बाहर आकर खेल रहे युवकों को समझाया तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कुछ देर बाद आरोपी जावेद, सावेज, पिलू और काला हथियारों के साथ वहां पहुंचे और उसके भाई उस्मान को मारपीटकर घायल का दिया। आरोपियों ने घर पर पथराव भी किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में याकूब की पीट-पीटकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटे पुलिस अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी फरार है उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: घर में ईद जैसी खुशियां, शाहजेब को देख हैरान रह गए लोग, पल-भर में करोड़पति बना ये बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed