फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Tense peace in Sheikhpura Qadeem, DM and SSP took stock, shops closed in the village

सहारनपुर बवाल: शेखपुरा कदीम में तनावपूर्ण शांति, DM-SSP ने लिया जायजा, गांव में बंद रहीं दुकानें

Mon, 07 Oct 2024 01:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 07 Oct 2024 01:39 PM IST
सार

सहारनपुर शहर से सटे गांव शेखपुरा कदीम में हुए बवाल के बाद तनावपूर्ण शांति है। जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस फोर्स के साथ गांव का जायजा लिया।

विज्ञापन
Saharanpur: Tense peace in Sheikhpura Qadeem, DM and SSP took stock, shops closed in the village
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर शहर से सटे गांव शेखपुरा कदीम में हुए बवाल के बाद तनावपूर्ण शांति है। जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस फोर्स के साथ गांव का जायजा लिया। गांव में अधिकांश दुकाने बंद रहीं। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी वार्ता की। वहीं, पुलिस नामजद और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। बवाल के मामले में कुछ आरोपियों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई है।

विज्ञापन


दरअसल, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना शिवशक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद के द्वारा मुस्लिम समाज के खिलाफ दिए विवादित बयान को लेकर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में रविवार की दोपहर बवाल हो गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: शेखपुरा में पहली बार हुआ बवाल, जिम्मेदार बोले, गांव के नहीं थे, बाहरी लोगों ने किया उपद्रव

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में एक समुदाय के लोग एकत्र हुए, जो शांतिपूर्ण से महामंडलेश्वर के बयान का विरोध कर रहे थे। इसके पश्चात उन्होंने देहात कोतवाली इंस्पेक्टर ज्ञापन दिया था। इसके बाद मामला शांत हो गया।

कुछ देर बाद ही भारी संख्या में भीड़, जिनमें युवाओं की संख्या अधिक थी, जो गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पुलिस चौकी तरफ आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और लाठियां फटकार दी।

इस पर गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। भीड़ के आगे पुलिस बेबस नजर आई। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब, तक आरोपी कई रास्तों से फरार हो चुके थे।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने भी जायजा लिया था। इस मामले में कई नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस रातभर गांव और आरोपियों की गिरफ्तारी को कई ठिकानों पर दबिश देती रही।

गांव में पुलिस फोर्स है तैनात
गांव शांतिपूर्ण तनाव फैला है। अहतियात के तौर पर पुलिस-फोर्स भी तैनात है। लोगों में दहशत का माहौल है। इसलिए गांव की अधिकांश दुकानें नहीं खुलीं।

जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी रोहित साजवाण ने फोर्स साथ गांव का जायजा लिया। इसके साथ ही ग्रामीणों से वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, पुलिए उपद्रव करने वालों को वीडियो फुटेज के आधार चिन्हित करने में जुटी है।

मामला पूरी तरह शांत है। लोगों से वार्ता की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात है। किसी ने कानून का उल्लंघन किया तो कार्रवाई की जाएगी। -रोहित सजवाण, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed