फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur team had to face defeat in the first match.

Saharanpur News: सहारनपुर की टीम को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा

Sun, 12 Oct 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 12 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur team had to face defeat in the first match.
सहारनपुर। आयोध्या में आयोजित प्रदेशीय बालक फुटबाल प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम को पहले मैच में प्रयागराज के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

सहारनपुर फुटबाल एसोसिएशन के सचिव समीर ने बताया कि सहारनपुर मंडल की टीम ने अपना पहला मैच प्रयागराज के साथ खेला। अंत समय तक दोनों टीम के खिलाड़ी गोल करने के लिए जूझते रहे। कोई भी स्ट्राइकर टीम के डिफेंस को भेद नहीं पाया। लेकिन अंतिम कुछ क्षणों में सहारनपुर टीम का डिफेंस कुछ कमजोर रहा।
विज्ञापन

समय समाप्ति से पहले सहारनपुर मंडल की टीम को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता 17 अक्तूबर जारी रहेगी। टीम के सेमीफाइनल में जगह बनाने की अभी उम्मीदें हैं। टीम की कप्तानी अंकित कुमार राठौर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में प्रवेश कुमार, मोहम्मद उजैफ़, साहिल कुमार, विनीत ठाकुर, मनु शर्मा, पवित्र मेनवाल, मयंक कोहली चुने गए हैं। साथ ही श्रेयांश यादव, आशीष तोमर, समर्पित तोमर, मनस गुप्ता, वैभव अरोड़ा, पीयूष गुर्जर, अर्जुन धीमान और वैभव रावत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed