फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur team defeated Prayagraj

सहारनपुर की टीम ने प्रयागराज को हराया

Fri, 16 Sep 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur team defeated Prayagraj
सहारनपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खि? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सहारनपुर और प्रयागराज के बीच हुआ, जिसमें सहारनपुर की टीम ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। पहले दिन कुल सात मुकाबले हुए।
विज्ञापन

तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर विधायक राजीव गुंबर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले मुकाबले में सहारनपुर ने प्रयागराज को, आगरा ने मुरादाबाद को, मेरठ ने विंध्याचल को हराया। अयोध्या ने झांसी को, आगरा छात्रावास ने चित्रकूट धाम को, गोरखपुर ने देवीपाटन को और वाराणसी ने अलीगढ़ को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में सुरेश कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार, मोहम्मद अकरम, विनोद कुमार यादव, दशरथपाल, रामप्रसाद पाल, जितेंद्र नागर, प्रेम सिंह यादव, विरेंद्र पाल, रामपाल सिंह, अवनीश राय, डॉ. अहसान, कोपेंदर, हूबलाल, पीके पांडेय, शराफत अली, राहुल कुमार, निर्भस सिंह, अंजनी वर्मा, शिखा सिंह रेफरी रहे। प्रतियोगिता के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, शैलेंद्र भूषण, ईश्वर पाल मुखिया, संजीव कुमार, सुनील कुमार, डॉ. एके गुप्ता, रामपाल चौधरी, सहदेव, मोहन महेश्वरी, बाबूराम सैनी, सन्नी कुमार आदि मौजूद रहे।

सहारनपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खि?

सहारनपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खि?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed