Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Teacher told students to cut beard and remove tilak, then there was ruckus in college

Saharanpur: छात्रों से टीचर बोला- दाढ़ी कटवाओ और तिलक हटाओ, धार्मिक नारा लगते ही कॉलेज में हंगामा

Wed, 07 May 2025 11:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 07 May 2025 11:05 PM IST
सार

दिल्ली रोड स्थित मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज में यह घटना हुई। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
Saharanpur: Teacher told students to cut beard and remove tilak, then there was ruckus in college
हंगामा करते कार्यकर्ताओं को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर मनिहारान में दिल्ली रोड स्थित मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज में छात्रों की दाढ़ी कटवाने, तिलक हटवाने और कलवा खुलवाने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। कॉलेज से छात्रों को निष्कासित किए जाने का आरोप लगाया। हंगामे के दौरान कॉलेज की एक छात्रा ने धार्मिक नारा लगा दिया। इस पर हिंदू संगठन कार्यकर्ता और भड़क गए। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
Trending Videos

Saharanpur: Teacher told students to cut beard and remove tilak, then there was ruckus in college
पुलिस से उलझते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल में मेरठ प्रांत के बलोपासना प्रमुख हरीश कौशिक, विहिप जिला प्रमुख दिग्विजय पंडित आदि कार्यकर्ता मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज पहुंचे। आरोप लगाया कि कॉलेज के एक शिक्षक ने छात्रों को दाढ़ी कटवाने, तिलक हटवाने और कलावा खोलने के लिए कहा। इसका छात्रों ने विरोध किया तो उन्हें कॉलेज से निष्कासित कर दिया। इसी के चलते बुधवार को हिंदू संगठनों ने कॉलेज में हंगामा किया। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें...
Saharanpur: महमूद मदनी बोले- अपनी सेना के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं भारतीय, पाकिस्तान को देंगे मुंहतोड़ जवाब    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्यकर्ताओं को समझा ही रही थी कि इसी दौरान वहां मौजूद एक छात्रा ने धार्मिक नारा लगा दिया, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बिफर गए। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंधन से छात्रा को निष्कासित करने की मांग की। कॉलेज में घंटों हंगामा चला। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया। तक जाकर वे वापस लौटे। इस दौरान पावन कौशिक, पंकज, विनीत चौधरी, आकाश चौधरी, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

यह बोले प्रबंधक
कॉलेज प्रबंधक एसएस राणा का कहना है कि छात्रों के दाढ़ी कटवाकर कॉलेज में आने का नियम है। जो छात्र दाढ़ी में आए थे, उन्हें दो दिन पहले नोटिस जारी किया गया था। कॉलेज में छात्रा ने धार्मिक नारा नहीं लगाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed