{"_id":"685eb408065a7068300ee754","slug":"saharanpur-such-work-done-in-smart-city-project-engineer-reprimanded-fir-will-be-filed-against-contractor-2025-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: स्मार्ट सिटी परियोजना में किया ऐसा काम, इंजीनियर को फटकार, ठेकेदार पर दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: स्मार्ट सिटी परियोजना में किया ऐसा काम, इंजीनियर को फटकार, ठेकेदार पर दर्ज होगी एफआईआर
Fri, 27 Jun 2025 08:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 27 Jun 2025 08:39 PM IST
सार
Smart City: नुमाइश कैंप स्थित जोनल ऑफिस में निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी नगर निगम का गेट
विस्तार
स्मार्ट सिटी योजना के तैयार जोनल ऑफिस के निर्माण में खामी पर सहारनपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ/नगर आयुक्त शिपू गिर ने अवर अभियंता को जमकर फटकारा। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
योजना के तहत महानगर में तीन जोनल ऑफिस और एक मुख्य जोनल ऑफिस बनाया गया है। जोनल ऑफिस नुमाइश कैंप, हकीकतनगर और मनोहरपुर में हैं, जबकि मुख्य जोनल ऑफिस नगर निगम परिसर में बना है। सीईओ शिपू गिरि ने शुक्रवार को जोनल ऑफिसों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नुमाइश कैंप स्थित जोनल ऑफिस में कार्य की गुणवत्ता सही न देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की, साथ ही अवर अभियंता को फटकार लगाते हुए ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। सीईओ ने पाया कि कॉलम की दीवार तथा छत की फॉल सीलिंग एक लाइन में नहीं है। आउटर फिनिशिंग भी सही नहीं है, जिससे स्पष्ट है कि यूपीपीसीएल का पर्यवेक्षण शिथिल है तथा उनके द्वारा कार्य क्रियान्वयन में लापरवाही बरती गई है।
उन्होंने कहा कि यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक संबंधित अभियंता का उत्तरदायित्व निर्धारित करे और संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराए। उन्होंने एसएससीएल के अवर अभियंता के विरुद्ध भी एक प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मनोहरपुर जोनल ऑफिस का निरीक्षण किया। सीईओ ने अपर नगरायुक्त मृत्युंजय को निर्देश दिए कि नुमाईश कैंप, मनोहरपुर व हकीकत नगर तीनों जोनल ऑफिसों को क्रियाशील करने के लिए स्मार्ट सिटी के कंपनी सचिव के साथ योजना बना लें और फर्नीचर आदि व्यवस्थाएं कराते हुए अपने जोनल ऑफिस स्थापित करा लें।
स्मार्ट सड़कों का भी हाल बेहाल
सीईओ ने जोनल ऑफिसों की खामियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए र्हैं। स्मार्ट सिटी योजना के तहत ही बनाई गई स्मार्ट सड़कों का भी हाल बेहाल है। घंटाघर से श्रीराम चौक, पुल जोगियान से पुल खुमरान तक की स्मार्ट सड़कें केवल कागजों में स्मार्ट बनी हैं। इनके फुटपाथ धंसे हुए हैं और बरसात में जलभराव व कीचड़ आम है। कोर्ट रोड और अंबाला रोड के स्मार्ट सड़कों की हालत भी ठीक नहीं है।
सीईओ ने जोनल ऑफिसों की खामियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए र्हैं। स्मार्ट सिटी योजना के तहत ही बनाई गई स्मार्ट सड़कों का भी हाल बेहाल है। घंटाघर से श्रीराम चौक, पुल जोगियान से पुल खुमरान तक की स्मार्ट सड़कें केवल कागजों में स्मार्ट बनी हैं। इनके फुटपाथ धंसे हुए हैं और बरसात में जलभराव व कीचड़ आम है। कोर्ट रोड और अंबाला रोड के स्मार्ट सड़कों की हालत भी ठीक नहीं है।