{"_id":"69b7e0c277c9031ae4034362","slug":"saharanpur-speeding-car-collides-with-truck-moving-ahead-on-the-highway-two-friends-killed-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो दोस्तों की मौत; बाइक से गिरकर महिला की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो दोस्तों की मौत; बाइक से गिरकर महिला की जान गई
Mon, 16 Mar 2026 04:21 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 16 Mar 2026 04:21 PM IST
सार
हरियाणा के पांच युवक हरिद्वार जा रहे थे। नानौता में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गंगनहर पुल के पास हादसा हो गया। दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। वहीं दूसरे हादसे में पोते के साथ बाइक से जा रही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
जरनैल सिंह और राधेश्याम की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नानौता में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गंगनहर पुल के पास हरिद्वार जा रहे युवकों की क्रेटा कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में हरियाणा के पानीपत निवासी राधेश्याम (27) और जरनैल सिंह (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे हादसे में नकुड़ में बाइक से गिरकर चिलकाना के दौलतपुर निवासी प्रेमलता (58) की मौत हो गई।
विज्ञापन
हरियाणा के जनपद पानीपत के जनक गार्डन बत्रा कॉलोनी निवासी राधेश्याम, गांव उटला निवासी जरनैल सिंह, पवन, जसमेर कादयान और दीपक कार से हरिद्वार के लिए निकले थे। नानौता क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर उनकी कार अपने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानौता पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने राधेश्याम और जरनैल सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन थाना नानौता पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अभी मृतकों के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
उधर, चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी महिला प्रेमलता (58) अपने पौत्र आर्यन के साथ बाइक पर अपने मायके नकुड़ क्षेत्र के गांव शेरपुर जा रही थी। आर्यन ने बताया कि जैसे ही वह गांव कपूरी के पास पहुंचे, तभी उसकी दादी अचानक बाइक से गिर गई और सिर में गहरी चोट लगने से बेहोश हो गई। उसने इसकी सूचना एंबुलेंस और अपने परिजनों को दी। एंबुलेंस की मदद से महिला को नकुड़ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव अपने साथ ले गए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतका महिला के परिजनों ने महिला की मौत एक हादसा बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया।
परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव अपने साथ ले गए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतका महिला के परिजनों ने महिला की मौत एक हादसा बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया।