{"_id":"69971fb2e9d2fa2bb20e770e","slug":"saharanpur-speeding-car-collides-with-moving-dumper-two-friends-killed-condition-of-third-is-critical-2026-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: आगे चल रहे डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो दोस्तों की मौत, तीसरे की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: आगे चल रहे डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो दोस्तों की मौत, तीसरे की हालत नाजुक
Thu, 19 Feb 2026 08:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 19 Feb 2026 08:06 PM IST
सार
थाना सदर बाजार क्षेत्र में ताहरपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास दर्दनाक हादसा हुआ। शिविन, अंश और वंश प्रतियोगी परीक्षा देने देहरादून गए थे। रात में एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में शिविन और वंश की मौत हो गई।
विज्ञापन
शिविन की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना सदर बाजार क्षेत्र में ताहरपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास बुधवार देर रात खाली डंपर में कार टकरा गई। इसमें शिवकुमार उर्फ शिविन (22) निवासी गांव रनियाला दयालपुर, वंश (24) निवासी बालाजी पुरम दिल्ली रोड की मौत हो गई, जबकि उनका साथी अंश घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Trending Videos
शिवकुमार उर्फ शिविन अपने दोस्त महादेव कॉलोनी निवासी अंश और बालाजीपुरम कॉलोनी के रहने वाले वंश के साथ देहरादून प्रतियोगी परीक्षा देने गया था। इसके बाद देहरादून में ही एक शादी में शामिल हुए। बुधवार देर रात तीनों दोस्त कार से घर लौट रहे थे। थाना सदर बाजार क्षेत्र में ताहरपुर टेलीफोन एक्सचेंज पर भगत सिंह की मूर्ति के पास आगे चल रहे खाली डंपर से उनकी कार जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से पुलिस तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने वंश और शिविन को मृत घोषित कर दिया। अंश को को हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
परिवार में इकलौता था शिविन
नकुड़ के गांव रनियाना दयालपुर निवासी शिवकुमार उर्फ शिविन परिवार में इकलौता था। उसकी बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो गई। पिता खेतीबाड़ी करते हैं। शिविन देहरादून में प्रतियोगी परीक्षा देने गया था।
नकुड़ के गांव रनियाना दयालपुर निवासी शिवकुमार उर्फ शिविन परिवार में इकलौता था। उसकी बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो गई। पिता खेतीबाड़ी करते हैं। शिविन देहरादून में प्रतियोगी परीक्षा देने गया था।
ये बोले अधिकारी
बुधवार देर रात थाना सदर बाजार क्षेत्र में ताहरपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास खाली डंपर में अनियंत्रित कार टकरा गई थी। इसमें दो युवकों की मौत हुई है, जबकि एक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
- मनोज कुमार यादव, एएसपी
बुधवार देर रात थाना सदर बाजार क्षेत्र में ताहरपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास खाली डंपर में अनियंत्रित कार टकरा गई थी। इसमें दो युवकों की मौत हुई है, जबकि एक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
- मनोज कुमार यादव, एएसपी