फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Son shot a history-sheeter after giving him a betel nut, killed the sharecropper

Saharanpur: बेटे ने सुपारी देकर हिस्ट्रशीटर पर चलवाई थी गोली, बंटाईदार की कर दी थी हत्या

Tue, 09 Apr 2024 05:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Apr 2024 05:12 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारन में जमीनी विवाद को लेकर कलम सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

विज्ञापन
Saharanpur: Son shot a history-sheeter after giving him a betel nut, killed the sharecropper
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव पिलखनी के कलम सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए। मुख्य आरोपी हिस्ट्रशीटर का बेटा निकला, जिसने जमीनी विवाद में पिता पर गोलियां चलवाई थी।

विज्ञापन


पिता को एक गोली लगी थी, जबकि पिता के बंटाईदार कलम सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी ने पिता-पुत्रों के खिलाफ हत्या रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में हिस्ट्रीशीटर की कोई भूमिका नहीं निकली।
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि गांव पिलखनी निवासी हिस्ट्रीशीटर व किसान निगम का जमीन को लेकर बेटे आर्यन से विवाद चल रहा है। 31 मार्च को निगम गांव में ही रहने अपने बंटाईदार कलम सिंह के साथ खेत पर बैठा था। तभी बाइक पर दो युवक आए। निगम को अचानक हमला होने का आभास हुआ। वह तुरंत कलम सिंह को साथ लेकर ट्यूबवैल के कमरे में घुस गया और दरवाजा बंद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लाेकसभा चुनाव 2024: पश्चिम के 10 सांसद नहीं होंगे 18वीं लोकसभा का हिस्सा, नया प्रतिनिधि चुनेंगे मतदाता

आरोपियों ने कमरे की खिड़की से चार राउंड फायरिंग की। एक गोली निगम की पीठ पर लगी थी, जबकि कमल सिंह की छाती में गोली लगने से मौत हो गई थी। कलम सिंह की पत्नी शेलो देवी ने निगम और उसके बेटे आर्यन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से आर्यन फरार हो गया।

पुलिस ने क्षेत्र में तुरमतखेड़ी के मोड़ से आर्यन, उसके साथी अंशुल, अरूण निवासी गांव फतेहपुरचंद थाना तीतरो को गिरफ्तार किया, जबकि इनका साथी अर्पित फरार है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, तीन मोबाइल फोन, एक बाइक बरामद हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि निगम को मारने आए थे, लेकिन कलम सिंह को भी गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्र: मां दुर्गा की पूजा-अर्चना संग हुई घट स्थापना, आज शैलपुत्री की आराधना, मंदिरों में गूंजे जयकारे

आर्यन ने दी थी सुपारी, हत्या में सजा काट चुका निगम
आर्यन का अपने पिता निगम से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते उसने पिता की हत्या कराने को पांच लाख रुपये में अंशुल व अरूण को सुपारी दी थी। इनसे मुलाकात अर्पित ने कराई थी। 50 हजार आरोपियों के खाते जमा कराए थे। बाकी रुपये वारदात के बाद देना तय हुए थे। हिस्ट्रशीटर निगम पत्नी की हत्या में 14 वर्ष की सजा काट चुका है।
 
कॉल डिटेल व खाते में रुपये डालने से खुला राज
पुलिस ने आर्यन की कॉल डिटेल खंगाली तो अहम साक्ष्य मिले। इसके साथ ही खाता की जांच की, जिसमें शूटरों के खाते रुपये ट्रांसफर होने की जानकारी मिली। इसी आधार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आर्यन के अलावा दोनों आरोपियों अपराधिक इतिहास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed