{"_id":"68a610a2ae6f9e67d20106ca","slug":"saharanpur-smuggler-arrested-with-7800-drug-pills-there-was-a-conspiracy-to-make-the-youth-drug-addicts-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: 7800 नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार, जिले के युवाओं को नशेड़ी बनाने की थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: 7800 नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार, जिले के युवाओं को नशेड़ी बनाने की थी साजिश
Wed, 20 Aug 2025 11:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:45 PM IST
सार
ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत जिलेभर में चेकिंग की जा रही है। नशे के व्यापार से अर्जित संपत्ति को चिह्नित कर जब्त भी किया जा रहा है। तीन जिलों में यह अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
स्मैक। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। बुधवार को चिलकाना पुलिस ने नशीली गोलियां की तस्करी करने वाले हिस्ट्रीशीटर व अंतरराज्यीय गोकश को गिरफ्तार किया है। वहीं, देहात कोतवाली पुलिस ने 15-15 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर पकड़े हैं।
विज्ञापन
दरअसल, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सवेरा अभियान चल रहा है। इसमें नशे के कारोबार से अर्जित की गई संपत्ति को चिह्नित कर जब्त किया जाएगा। इसी के तहत बुधवार को चिलकाना थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी के नेतृत्व में टीम ने गांव दुमझेड़ा से हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर रिजवान को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 1014 ग्राम की 7800 नशीली गोलियां और उन्हें बेचकर कमाए 24,050 रुपये बरामद हुए। पकड़ा गया नशा तस्कर पशु माफिया भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके कोर्ट ने एनबीडब्लू वारंट भी जारी किए थे। चिलकाना और हरियाणा के यमुनानगर में करीब 36 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के नेटवर्क की जांच की जा रही है। उधर, देहात कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशा तस्कर शौकीन निवासी नई बस्ती हलालपुर, शादाब निवासी मोहल्ला लईयागढ़ को अभिनव इंटर कॉलेज के पास निर्माणाधीन बाईपास से गिरफ्तार किया है। इसके पास से 15-15 ग्राम स्मैक मिली है। आरोपी शौकीन पर छह और शादाब पर एक मुकदमा दर्ज है।