{"_id":"6af40b5e5eb12ca3c20a540b","slug":"saharanpur-security-guard-beaten-to-death-after-refusing-to-host-a-party-body-found-in-a-car-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: पार्टी देने से मना किया तो सिक्योरिटी गार्ड को पीट-पीटकर मार दिया, कार में मिला शव; चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: पार्टी देने से मना किया तो सिक्योरिटी गार्ड को पीट-पीटकर मार दिया, कार में मिला शव; चार पर रिपोर्ट
Wed, 11 Nov 2026 11:59 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:59 AM IST
सार
इस्माइलपुर गांव स्थित दवा कंपनी में गांव अलीपुरा निवासी सोमपाल सिक्योरिटीगार्ड था। दिवाली पर उसे बोनस के रूप में 10 हजार रुपये मिले थे। उसके दोस्तों ने पार्टी मांगी तो उसने मना कर दिया। हत्या के बाद हादसा दिखाने के लिए कार से पेड़ और खंभे में टक्कर मारी गई।
विज्ञापन
सोमपाल की फाइल फोटो और एकत्र ग्रामीण व पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरसावा स्थित इस्माइलपुर गांव में दवा कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड सोमपाल (55) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव अंबाला रोड पर पिलखनी बस स्टैंड स्थित धर्मकांटे के पास कार में मिला है। बोनस में मिली धनराशि की रकम को आरोपी दावत के लिए मांग रहे थे। सिक्योरिटी गार्ड ने रुपये देने से मना कर दिया। हालांकि बाद में आरोपियों ने पार्टी की और इसी दौरान गार्ड की हत्या कर दी। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए कार पेड़ और उसके पास लगे खंभे से टकरा दी। इसके बाद वहां से भाग गए। पुलिस ने साथी कर्मचारी सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Trending Videos
सरसावा के गांव अलीपुरा निवासी सोमपाल करीब 10 साल से इस्माइलपुर स्थित दवा कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद कार्यरत थे। बेटे अजय ने तहरीर में बताया कि सोमवार रात कर्मचारी सोनू ने उसके पिता सोमपाल को फोन कर कंपनी बुलाया। वहां पर सोनू अपने दोस्त अक्षय, नितिन और अमन के साथ पहले से ही मौजूद था। दिवाली के मौके पर सभी कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से करीब 10-10 हजार रुपये बोनस मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनू ने सोमपाल से दावत के लिए बोनस के रुपये मांगे। इस पर सोमपाल ने देने से मना कर दिया। दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। सोमपाल ने अपने गांव के रहने वाले दोस्त को भी फोन पर जानकारी देकर मदद मांगी। कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें वहां से भगा दिया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपियों ने पार्टी की, तभी सोनू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सोमपाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। नितिन की कार में शव डाला और पिलखनी बस स्टैंड स्थित धर्मकांटे के पास लेकर पहुंचे।
तहरीर में आरोप लगाया कि हत्या को हादसे का रूप देने के लिए आरोपियों ने कार पेड़ से टकरा दी। वहीं पर खंभा भी था। इसमें आरोपी भी घायल हुए। आरोपियों ने अपना प्राथमिक उपचार कराया और भाग गए। इसके बाद पुलिस ने कार के अंदर सोमपाल का शव बरामद किया।
उधर, एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि कुतुबशेर थाने में आरोपी सोनू, अक्षय, अमन निवासी दैदनोर और नितिन निवासी कंडेला जिला शामली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गाड़ी को जानबूझकर टकराया गया है या फिर हादसा है इसकी जांच की जा रही है।