SDO को पत्नी से जान का खतरा: पुलिस से कहा मेरी हत्या हो सकती है, मुझे बचा लो, जानें- आखिर क्या है माजरा
UP News : मुजफ्फरनगर में तैनात एसडीओ ने अपनी पत्नी से जान का खतरा बताया है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस से कहा कि मेरी हत्या हो सकती है, मुझे बचा लो। जानिए आखिर क्या माजरा है।
विस्तार
मुजफ्फरनगर में तैनात विद्युत निगम के एसडीओ ने पत्नी से जान का खतरा बताया है। एसडीओ ने अज्ञात के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एसडीओ इन दिनों मुजफ्फरनगर तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक, एसडीओ ने दर्ज कराए मामले में बताया कि 26 अक्तूबर को उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। वह छुट्टी लेकर सहारनपुर अपने घर आ गए थे। आधी रात के समय उनके पास एक फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने एसडीओ को बताया कि उनकी पत्नी उनकी हत्या कराना चाहती है। इसकी योजना बनाई जा रही है, जिसमें पत्नी का प्रेमी भी शामिल है। इसके लिए प्रयागराज के एक शूटर को भी हायर किया गया है।
यह भी पढ़ें: कैफे में अश्लीलता की हदें पार: अंदर का नजारा देख भौचक्का रह गए अफसर, इस हालत में मिले युवक-युवती, तस्वीरें
इसके बाद से एसडीओ दहशत में आ गए। उन्होंने देहात कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में मामले की शिकायत एसपी सिटी से की। एसपी सिटी अभिमन्यु के निर्देश पर देहात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: सपा का बड़ा दांव: ...जब गदगद हुए अखिलेश, लोकसभा में काम आएगा ये वादा, खूब हुई पुष्प वर्षा, तस्वीरें हैं खास
देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चाहल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। एसडीओ ने अपनी पत्नी से जान का खतरा बनाया है। कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है।