फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Sardar VM Singh says condition of farmers will improve if crops are purchased at MSP

Saharanpur: सरदार वीएम सिंह बोले-एमएसपी पर फसल खरीद होने से सुधरेगी किसानों की हालत

Sat, 26 Oct 2024 04:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 26 Oct 2024 04:42 PM IST
सार

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह आज सहारनपुर के नन्दी गांव में किसान पंचायत में शामिल हुए। यहां उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि समस्याओं के लिए किसानों को एकजुट होकर लड़ना होगा।

विज्ञापन
Saharanpur: Sardar VM Singh says condition of farmers will improve if crops are purchased at MSP
सरदार वीएम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि एमएसपी पर फसल खरीद होने से ही किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कम से कम 500 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित किया जाए।

विज्ञापन


फसलों को अच्छा भाव मिले तो मजदूरी भी बढ़े: वीएम सिंह
शनिवार को ग्राम नन्दी में आयोजित किसान पंचायत में उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों का अच्छा भाव मिलेगा तो मजदूरी भी बढ़ेगी। इस रुपये से बाजार में खरीदारी होगी, जिससे अर्थव्यवस्था में गति आएगी। एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी के लिए किसानों को एकजुट होकर साथ खड़ा होना होगा।

विज्ञापन

मस्जिद में अजान होने के दाैरान बंद रखा भाषण
किसानों के 27 वर्षों के बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज पाने के लिए संघर्ष चल रहा है, जो करीब 15 हजार करोड़ रुपये बैठता है। सरकार किसानों को सम्मान निधि देने के नाम पर छह हजार रुपये सालाना दे रही है, यदि बकाया पर ब्याज मिल जाए तो किसान को 50 से 60 हजार रुपये प्रति एकड़ मिल सकते हैं। ब्याज देने के मामले में सरकार का कहती है कि इतनी धनराशि देने पर मिलें बंद हो जाएंगी।

कहा कि किसानों के इतने संगठन हो गए हैं कि जिसे जिलाध्यक्ष पद से हटा दो वह अपना संगठन बनाकर सीधा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाता है। ऐसे भी राष्ट्रीय अध्यक्ष है जिन्होंने कभी खेती भी नहीं की है, उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं।

संबोधन के दौरान मस्जिद में अजान होने पर उन्होंने भाषण बंद कर दिया। इसके बाद ही उन्होंने किसानों को संबोधित किया। अध्यक्षता चरण सिंह ने की।

विज्ञापन

पार्टी बनाकर चुनाव लडें किसान
सरदार वीएम सिंह ने कहा कि राजनीतिक दलों से जुडे नेता किसानों की उपेक्षा कर रहे हैं। किसानों की वोटों से चुनाव जीतने वाले नेता उनकी समस्याओं को दूर कराने में साथ नहीं दे रहे हैं। पहले वोट देकर सरकार बनवाते हैं फिर किसानों को अपने मांगों को पूरा कराने के लिए धरना दे देना पड़ रहा है।

इसलिए किसान अपनी राजनीतिक पार्टी बनाकर एमपी, एमएलए का चुनाव लडें और किसान विरोधी नेताओं को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएं। किसानों को एमएसपी पर फसल खरीद की साथ दूध की खरीद की भी गारंटी दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed