{"_id":"5fd3b4478ebc3e3ba24da911","slug":"saharanpur-saharanpur-news-mrt5150134199","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिझक और डर पर विजय पाकर साहसी बनें बालिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झिझक और डर पर विजय पाकर साहसी बनें बालिकाएं
विज्ञापन
अमर उजाला के अपराजिता व मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को दी सीख
गागलहेड़ी। अमर उजाला के अपराजिता व मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को सियाराम इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य कुनेंद्रपाल यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मौके महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं से कहा कि वे झिझक और डर पर विजय पाकर साहसी बनें। कई बार बालिकाएं छेड़खानी आदि की घटनाओं को मामूली बात समझ कर नजरअंदाज कर देती है, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। कॉलेज आते जाते समय यदि कोई परेशान करता है, तो उसे उसी समय जवाब दें। उन्होंने बालिकाओं को 1090, 1098 यूपी डायल-112 आदि नंबरों के प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि बालिकाओं को ऐसा लगे, कि शिकायत करने पर उन्हें कोई नुकसान पहुंचा सकता है, तो वे अपनी शिकायत गोपनीय तरीके से भी कर सकती है। पुलिस आप की पहचान गुप्त रखेगी। उन्होंने समझाया कि सोशल साइट पर किसी भी अपरिचित को अपनी पर्सनल जानकारी साझा न करें। स्मार्ट फोन का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करें। कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल आते जाते समय यदि कोई परेशान करें, बिना किसी संकोच के अपने अध्यापक और घर जाने पर अपने अभिभावकों को इस बारे बारे में जरूर बताएं। कार्यक्रम का संचालन संदीप शर्मा व अध्यक्षता जवाहर सिंह यादव ने की। कार्यक्रम में मनोज शर्मा, सीताराम सहगल, महेंद्रपुरी, अनुज कौशिक, संदीप यादव, विजय कुमार, सतेंद्र शर्मा, अजय चौहान, भगवती डबराल, मुकेश सैनी, अमित चौहान, संदीप काम्बोज आदि मौजूद रहे।
कक्षा 11 की छात्रा अनु ने कहा, कि सरकार और अमर उजाला का यह साझा कार्यक्रम बालिकाओं को जागरूक करने के साथ उन्हें निर्भीक बनाने की दिशा में सार्थक पहल है।
विज्ञापन
रिया यादव ने का कहना है कि मिशन शक्ति और अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से आज उन्हें उपयोगी जानकारी हासिल हो सकी।
छात्रा मुस्कान ने महिला थाना प्रभारी सरिता से पूछा, कि यदि स्कूली छात्रा के पास फोन नहीं है और उसके साथ कोई घटना होती है, तो पुलिस से कैसे संपर्क किया जाएगा। इस पर महिला थाना प्रभारी ने जवाब दिया, कि घटना होने पर सबसे पहले शोर मचाए। उसके बाद अपने आसपास के लोगों से फोन लेकर पुलिस से संपर्क करें।
छात्रा रूबी ने कहा, कि सरकार का मिशन शक्ति और अमर उजाला का यह कार्यक्रम छात्राओं में हौसले का संचार कर रहा है। सभी को मनचलों से डटकर मुकाबला करना चाहिए