{"_id":"6464d54850d1cfada50ce624","slug":"saharanpur-sad-atmosphere-in-deoband-after-death-of-daughter-in-law-and-grandson-of-former-sheikhul-hadith-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में हादसा: पूर्व शेखुल हदीस की पुत्रवधू व पौत्र की मौत, देवबंद में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में हादसा: पूर्व शेखुल हदीस की पुत्रवधू व पौत्र की मौत, देवबंद में शोक की लहर
Wed, 17 May 2023 09:10 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 17 May 2023 09:10 PM IST
सार
राजस्थान में दर्दनाक हादसा : पूर्व शेखुल हदीस की पुत्रवधू व पौत्र की मौत से देवबंद में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया कि कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं।
विज्ञापन
हादसे का फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के अलवर में हुए सड़क हादसे में इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के पूर्व शेखुल हदीस स्व. मौलाना मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी की पुत्रवधू व पोते की मौत हो गई। हादसे को लेकर नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों का उनके आवास पर जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
मोहल्ला अंदरुन कोटला निवासी स्व. मौलाना मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी के बेटे मौलाना अहमद सईद की पत्नी राशिदा (38) भाई अब्दुल्ला, बेटे हफीज (18) व चार बच्चों के साथ पालनपुर (गुजरात) से देवबंद आ रहे थे।
विज्ञापन
बताया गया कि बुधवार की सवेरे पांच बजे जब वह राजस्थान में अलवर हाईवे पर पहुंचे तो अचानक चालक अब्दुल्ला को नींद की झपकी आ गई। जिससे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा कर लटक गई। हादसे में राशिदा और बेटे हफीज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर घायल बताए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: माता-पिता मर्डर केस: घर में ठंडा पड़ा चूल्हा, सदमे में बेटी, इकलौते बेटे ने दो घंटे तक खेला था खूनी खेल
हादसे की खबर से परिवार और नगर में शोक की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते मुफ्ती सईद के आवास पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। हादसे पर दारुल उलूम और दारुल उलूम वक्फ के जिम्मेदारों सहित उलमा ने गहरा दुख जताया है।
यह भी पढ़ें: ये कैसा खून का रिश्ता: जिगर के टुकड़े ने ही उजाड़ दिया परिवार, मां-बाप पर सांसें टूटने तक चाकू से करता रहा वार