फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur's organic jaggery-sugar boom till Mumbai

Saharanpur News: मुंबई तक सहारनपुर के जैविक गुड़-शक्कर की धूम

Thu, 29 Dec 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur's organic jaggery-sugar boom till Mumbai
किसान महक सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद के कई प्रगतिशील किसान जैविक विधि से गन्ने की खेती कर उससे केमिकल रहित गुड़ तैयार कर रहे हैं। वे गुड़ की ऑनलाइन मार्केटिंग कर बढ़िया आय भी प्राप्त कर रहे हैं। वे सादा गुड़ से लेकर ड्राईफ्रूट्स युक्त गुड़ और शक्कर बना कर 100 रुपये से 250 रुपये प्रति किलो तक बेच रहे हैं। पड़ोसी जनपदों के साथ ही चंडीगढ़ और मुंबई आदि शहरों में ऑनलाइन डिमांड पर गुड़, शक्कर को भेजा जा रहा है। इस पर सौ रुपये प्रति किलो तक अतिरिक्त खर्च लिया जाता है।
विज्ञापन

जनपद के किसानों का रुख जैविक खेती की और बढ़ रहा है। इनमें बासमती धान, गन्ना, गेहूं, उड़द सहित अन्य फसलें शामिल हैं। इनमें कई किसान जैविक रूप से गन्ने की फसल तैयार रहे हैं और उससे केमिकल रहित गुड़ शक्कर बनाकर उसे ऑनलाइन बेचकर बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं। उनके गुड़ को लेने के लिए बिजनौर, देहरादून, हरिद्वार, मेरठ सहित अन्य जनपदों से ग्राहक आते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन डिमांड पर चंडीगढ़, दिल्ली और मुंबई आदि महानगरों में गुड़-शक्कर भेेजा जाता है। ग्राहक से माल भेजने पर आने वाला खर्च अलग से लिया जाता है।
विज्ञापन

सादा से लेकर ड्राईफ्रूट्स युक्त बना रहे गुड़
उद्यमी किसान कई फ्लेवर में और ड्राईफ्रूट्स युक्त गुड़ बना रहे हैं। इनमें चॉकलेट, हल्दी, आंवला, तुलसी, मौरिंगा, सौंफ, अजवायन, मूंगफली, तिल, इलायची, अदरक, काजू, बादाम युक्त गुड़ भी बना रहे हैं। विभिन्न प्रकार के गुड़ को उनकी डिमांड के हिसाब से बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 से 250 रुपये प्रति किलो बिक रहा गुड
गांव कोठड़ी बहलोलपुर निवासी किसान संजय चौहान ने बताया कि वे सादा गुड़ 100 रुपये और ड्राईफ्रूट्स युक्त गुड़ को 250 रुपये प्रति किलो की दर से बेच रहे हैं। अदरक-काली मिर्च वाले गुड़ का भाव 150 रुपये, इलायची गुड़ का रेट 120 रुपये और मूंगफली-तिल वाला गुड़ 175 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है।
गांव बहेड़की में कोल्हूू चलाने वाले और भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी ने बताया कि उनके केमिकल रहित गुड़, शक्कर भी बाजार में काफी मांग है। इसे इंडिया मार्ट के माध्यम और ऑनलाइन डिमांड पर देश के दिल्ली, चडीगढ़, मुंबई समेत कई शहरों में बेचा जा रहा है। केमिकल रहित गुड़, शक्कर किसानों के साथ ही उपभोक्ताओं के लिए भी फायदेमंद है।

गांव चौरा खुर्द के प्रगतिशील किसान महक सिंह ने बताया कि वे जैविक विधि से अपने यहां और कई अन्य साथी किसानों से जैविक विधि से गन्ने की खेती कराते हैं। गन्ना भी मिल के भाव से लेते हैं। इस गन्ने से केमिकल रहित गुड़ और शक्कर बनवाकर ऑनलाइन बेचते हैं। उनका अधिकतर गुड़, शक्कर मुंबई, दिल्ली सहित अन्य महानगरों के ग्राहक खरीद रहे हैं। वे इसके एक से पांच किलो तक के बैग में सप्लाई कर रहे हैं।

ग्राम बेहढ़की स्थित कोल्हू

ग्राम बेहढ़की स्थित कोल्हू- फोटो : SAHARANPUR

गुड

गुड- फोटो : SAHARANPUR

किसान राहुल त्यागी

किसान राहुल त्यागी- फोटो : SAHARANPUR

पत्नि के साथ के संजय चौहान

पत्नि के साथ के संजय चौहान- फोटो : SAHARANPUR

बदाम गुड

बदाम गुड- फोटो : SAHARANPUR

अदरक काली मिर्च गुड

अदरक काली मिर्च गुड- फोटो : SAHARANPUR

हल्दी गुड

हल्दी गुड- फोटो : SAHARANPUR

मुंगफली गुड

मुंगफली गुड- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed