{"_id":"5bd89cf0bdec22695f5f319a","slug":"saharanpur-s-daughter-priyanka-s-entry-in-bollywood","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर की बेटी प्रियंका की बॉलीवुड में एंट्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर की बेटी प्रियंका की बॉलीवुड में एंट्री
ब्यूरो, सहारनपुर
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता शरमन के साथ गंगा की भूमिका में प्रियंका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर की बेटी प्रियंका को बॉलीवुड में नाम कमाने की तमन्ना ने बड़े पर्दे तक पहुंचा दिया। चार साल तक अभिनय की ट्रेनिंग ली और फिल्म काशी इन सर्च ऑफ गंगा में अभिनय कर बड़े पर्दे पर अपनी दस्तक देकर सहारनपुर जिले का नाम रोशन कर दिया है। अभिनेता शरमन जोशी और अभिनेत्री ऐश्वर्या देवन के साथ प्रियंका के अभिनय को खूब सराहा जा रहा है।
सहारनपुर पुलिस लाइन निवासी प्रियंका सिंह की मां अंग्रेजो यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं। प्रियंका के पिता महेंद्र सिंह का 18 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। अमर उजाला संवाददाता से फोन पर बातचीत में प्रियंका सिंह ने बताया कि फिल्म की शूटिंग मसूरी और बनारस में हुई है। 26 अक्तूबर को फिल्म रिलीज हो चुकी है।
प्रियंका ने टीवी सीरियल जोधा-अकबर से अपने करियर की शुरूआत की थी, जिसमें प्रियंका को छोटा सा रोल मिला। तीन साल पूर्व उन्होंने भोजपुरी सीरियल दुलारी में काम किया, जिसका प्रसारण दूरदर्शन बिहार पर हुआ। प्रियंका ने बताया कि इस फिल्म के बाद उन्हें कई अन्य फिल्मों के लिए ऑफर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
हॉकी खिलाड़ी भी है प्रियंका
सहारनपुर। प्रियंका की माता अंग्रेजो ने बताया कि उनकी बेटी ने जेवी जैन डिग्री कॉलेज से बी-कॉम की पढ़ाई की। अभिनय से पहले प्रियंका हॉकी में बेहद रूचि रखती थी। हॉकी में कॉलेज की तरफ से खेलते हुए कई पदक भी जीते। लेकिन प्रियंका कुछ अलग करना चाहती थी। इसलिए उन्होंने मुंबई में एक्टिंग की क्लास ज्वाइन की। चार साल की मेहनत के बाद प्रियंका को बड़े पर्दे पर काम करने का मौका मिला है।
प्रियंका की बहन को भी मिला मौका
सहारनपुर। प्रियंका की बड़ी बहन कोमल पत्नी नीरज ने भी इस फिल्म में पांच मिनट का रोल किया। फिल्म में एक गाने के दौरान अभिनेता शरमन जोशी के साथ वह पर्दे पर दिखाई दी। प्रियंका की छोटी बहन आरती और भाई लक्की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी माता ने बताया कि उनकी बेटी के अभिनय को खूब पसंद किया जा रहा है, जिससे वह बेहद खुश हैं। जनपदवासियों द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है।