Saharanpur: एक लाख की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी, बराबर रहे ईरान के हादी और दिल्ली के रेशम
Saharanpur News: सहारनपुर के कुरडीखेड़ा गांव में आयोजित दंगल में एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती हादी और रेशम के बीच बराबरी पर छूटी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के छुटमलपुर क्षेत्र के कुरडीखेड़ा गांव में ईद के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय दंगल का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती रही, जो कड़े संघर्ष के बाद बराबरी पर छूट गई।
रोमांचक मुकाबला रहा मुख्य आकर्षण
दंगल में सबसे खास मुकाबला हादी पहलवान और रेशम पहलवान के बीच हुआ। करीब 25 मिनट तक चली इस कुश्ती में दोनों पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया और एक-दूसरे पर भारी पड़ते नजर आए।
कड़ी टक्कर के बाद भी कोई निर्णायक बढ़त नहीं बन सकी, जिसके चलते मुकाबला बराबरी पर समाप्त घोषित किया गया। इसके बाद इनामी राशि दोनों पहलवानों के बीच बराबर बांट दी गई।
यह भी पढ़ें: Meerut: माहौल बिगाड़ने की कोशिश, भगवानपुर में बाबा साहेब की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित
तीन दिवसीय दंगल का हुआ समापन
ईद के अवसर पर आयोजित इस तीन दिवसीय दंगल का उद्घाटन दिलशाद मलिक ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में इनाम की राशि मेहरबान मलिक की ओर से दी गई।
अन्य पहलवानों ने भी दिखाया दम
दंगल में कादिर, मोहसीन और अमजद समेत कई पहलवानों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।