फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Route diversions in the district will begin tomorrow night and remain in effect for three days

सहारनपुर: सत्संग के लिए जिले में कल रात से रूट डायवर्जन, तीन दिन तक रहेगा, जान लें रास्ते नहीं तो फंस जाएंगे

Sun, 30 Aug 2026 11:40 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 30 Aug 2026 11:40 AM IST
सार

सहारनपुर में 31 अगस्त की रात से तीन सितंबर रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। सत्संग में आने वाले वाहनों को छूट रहेगी। प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। वहीं दो सितंबर तक छत्तीसगढ़ समेत 32 ट्रेनें सरसावा रेलवे स्टेशन पर रुककर चलेंगी। 

विज्ञापन
Saharanpur: Route diversions in the district will begin tomorrow night and remain in effect for three days
सत्संग की तैयारियों को लेकर बैठक करते अधिकारी व आयोजक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक व दो सितंबर को पिलखनी राधा स्वामी सत्संग भवन में होने वाले सत्संग कार्यक्रम के चलते यातायात डायवर्जन रहेगा। 31 अगस्त की रात आठ बजे से डायवर्जन लागू होकर तीन सितंबर रात 10 बजे तक रहेगा। केवल सत्संग में आने वाले वाहनों को ही छूट मिलेगी। वहीं, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने सत्संग भवन पहुंचकर सेवादारों के साथ बैठक की। सरसावा रेलवे स्टेशन पर 32 ट्रेनों का स्टॉपेज रहेगा।
विज्ञापन

 

पिलखनी राधा स्वामी सत्संग भवन में दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम होगा। इसे लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही है, जो अंतिम चरण में है। सत्संग में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों से अनुयायी आते हैं। सत्संग में आने वाले अनुयायियों को कोई परेशानी न हो, इसलिए यातायात पुलिस ने यातायात डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 31 अगस्त की रात आठ बजे से तीन सितंबर रात 10 बजे तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। वैकल्पिक मार्गों से ही वाहनों का संचालन होगा। 31 अगस्त से दो सितंबर तक सरसावा रेलवे स्टेशन पर 32 ट्रेनें रुककर चलेंगी। वहीं, शनिवार को एसडीएम नकुड़ निधि भारद्वाज, सीओ पवन कुमार, थानाध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने सत्संग भवन पहुंचकर विभाग के सेवादारों के साथ बैठक की। उन्होंने सत्संग भवन में होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी हासिल की और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
 
विज्ञापन

यह रहेगी यातायात व्यवस्था
- गागलहेड़ी की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें यमुनानगर, अंबाला जाना है वह पिलखनी सत्संग में आने वाले वाहनों को छोड़कर कोलकी कट बाईपास से संचालित होंगे।
- सरसावा बाईपास कट से शहर प्रवेश मार्ग, नकुड़ तिराहा सरसावा और चिलकाना तिराहा सरसावा से आने वाले सभी वाहन, जिन्हें देहरादून, हरिद्वार या मुजफ्फरनगर जाना है, वह पिलखनी सत्संग में आने वाले वाहनों को छोड़कर सरसावा कट (बाबा का ढाबा कट) बाईपास से संचालित होंगे।
- मुजफ्फरनगर, मेरठ और देवबंद की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें यमुनानगर या अंबाला जाना है, वह पिलखनी सत्संग में आने वाले वाहनों को छोड़कर, लाखनौर, कोलकी कट बाईपास से जाएंगे।
- शहर की ओर से सरसावा जाने वाले सभी वाहन, पिलखनी सत्संग में आने वाले वाहनों और दोपहिया वाहनों को छोड़कर, नकुड़ तिराहा से नकुड़-गंगोह रोड होते हुए कुम्हारहेड़ा बाईपास कट से संचालित होंगे।
- शामली की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें मुजफ्फरनगर, देहरादून, अंबाला या सरसावा जाना है वह पिलखनी सत्संग में आने वाले वाहनों को छोड़कर, चुनहेटी कट बाईपास से जाएंगे। नकुड़-गंगोह की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें देहरादून या यमुनानगर की ओर जाना है वह पिलखनी सत्संग में आने वाले वाहनों को छोड़कर, कुम्हारहेड़ा कट बाईपास से संचालित होंगे।
 

इन ट्रेनों का सरसावा स्टेशन पर रहेगा स्टॉपेज
कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़, देहरादून-अमृतसर, कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी सुपरफास्ट, टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग, अमृतसर-दरभंगा जननायक, वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा, धनबाद-फिरोजपुर कैंट गंगा सतलज, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-योगनगरी ऋषिकेश हेमकुंड, अमृतसर-देहरादून, जम्मूतवी-कोलकाता, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी, जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार, अंबाला कैंट-दिल्ली इंटरसिटी, जालंधर सिटी-दिल्ली इंटरसिटी, जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना, जयनगर-अमृतसर शहीद, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा, अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा, बीकानेर-हरिद्वार, लखनऊ-चंडीगढ़, इंदौर-अमृतसर, हरिद्वार-बीकानेर, अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना, अमृतसर-जयनगर शहीद, दरभंगा-अमृतसर जननायक, योग नगरी ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड, बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा, अंबाला कैंट-बरौनी हरिहर, फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलज, अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ और कोलकाता-जम्मूतवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed