Saharanpur: रिटायर्ड शिक्षक की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल
Saharanpur News : रिटायर्ड शिक्षक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वहीं, परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विस्तार
सहारनपुर जनपद के नानौता में एक रिटायर्ड शिक्षक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। रिटायर्ड शिक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ऐसे गई जान
बताया गया मंगलवार शाम के समय रिटायर्ड शिक्षक नरेश शर्मा (65) खेत पर टहलने के लिए घर से निकले थे। वहीं, टहलने के दौरान नरेश शर्मा का पैर फिसल गया, जिसके चलते तालाब में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिटायर्ड शिक्षक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है।
यह भी पढ़ें: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, नहीं रहे फूल से बच्चे, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें
ये है पूरा मामला
क्षेत्र के गांव तिलफरा ऐनाबाद निवासी करीब 65 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक नरेश शर्मा पुत्र रामेश्वर शर्मा मंगलवार की शाम करीब पांच बजे अपने खेत में घूमने जा रहे थे। अचानक उनका पैर फिसल गया और तालाब में गिर गए। वहीं, घंटों बाद भी घर न पहुंचने पर परिजनों ने खेत में तलाश की लेकिन, उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। काफी समय बाद तालाब में उनका शव तैरता दिखाई दिया तो परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मदद से उनका शव बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़ें: छह जिंदगियों का दर्दनाक अंत: पलक झपकते ही उजड़ गया परिवार, गांव में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे