फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ghaziabad Accident: Four seconds of incident have captured in CCTV camera, atmosphere of sorrow in village

छह जिंदगियों का दर्दनाक अंत: पलक झपकते ही उजड़ गया परिवार, गांव में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे

Wed, 12 Jul 2023 03:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 12 Jul 2023 03:32 PM IST
सार

Ghaziabad Accident : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक हादसे के वो चार सेकंड सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। जिन चार सेंकड में पूरा परिवार ही उजड़ गया था। वहीं, दो परिवार के छह की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और घरों में चूल्हे भी नहीं जले हैं।

विज्ञापन
Ghaziabad Accident: Four seconds of incident have captured in CCTV camera, atmosphere of sorrow in village
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर बस और कार के बीच हुई टक्कर में मेरठ के दो परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। दो परिवार के छह लोगों की मौत होने से गांव में मातम पसर हुआ है।

विज्ञापन

यह दर्दनाक हादसा एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। चार सेकंड के फुटेज में नजर आ रहा है कि डिवाइडर के बिल्कुल बराबर चल रही बस और कार आमने सामने आईं। कार चालक ने कार को बस के सामने से हटाने का प्रयास किया लेकिन, अगले ही पल टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन घिसटते हुए सड़क के बीच में आ गए। इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन

Ghaziabad Accident: Four seconds of incident have captured in CCTV camera, atmosphere of sorrow in village
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बड़ा सवाल?
दिल्ली एक्सप्रेस वे पर हुए दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत के लिए पुलिस ने तो सिर्फ बस चालक प्रदीप को ही जिम्मेदार माना है लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि जिन महकमों पर हादसे रोकने की जिम्मेदारी है, वह क्या कर रहे थे?

Ghaziabad Accident: Four seconds of incident have captured in CCTV camera, atmosphere of sorrow in village
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

खाटू श्याम जी के दर्दन करने जा रहा था परिवार
मंगलवार सुबह तीन बजे परिवार के ये सदस्य खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहे थे। धनपुर के ग्राम प्रधान रूप सिंह ने कहा कि घटना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि गांव ने कभी ऐसा मंजर नहीं देखा कि एक साथ किसी परिवार के छह लोगों की मौत हुई हो।

विज्ञापन

Ghaziabad Accident: Four seconds of incident have captured in CCTV camera, atmosphere of sorrow in village
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

सिंघावली अहीर और पूठड़ में छाया शोक
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में एक परिवार के तीन बच्चे सहित छह की मौत होने से पूठड़ और सिंघावली अहीर गांव में भी शोक छा गया। धर्मेंद्र की शादी सिंघावली अहीर गांव की बॉबी और नरेंद्र की शादी पूठड़ की अनीता से हुई थी। हादसे की सूचना पर दोनों के परिवारों सिंघावली अहीर और पूठड़ में शोक छा गया।

Ghaziabad Accident: Four seconds of incident have captured in CCTV camera, atmosphere of sorrow in village
हाईवे पर भीषण हादसा। - फोटो : अमर उजाला

मृतकों के नाम
नरेंद्र यादव (45)
नरेंद्र की पत्नी अनीता (42)
धर्मेंद्र की पत्नी बबिता (38)
नरेंद्र का बेटा हिमांशु (12)
नरेंद्र का बेटा करकित (15)
धर्मेंद्र की बेटी वंशिका (7)

Ghaziabad Accident: Four seconds of incident have captured in CCTV camera, atmosphere of sorrow in village
गांव में मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला

घायलों के नाम
नरेंद्र का भाई धर्मेंद्र यादव (42)
धर्मेंद्र का बेटा आर्यन (8)

Ghaziabad Accident: Four seconds of incident have captured in CCTV camera, atmosphere of sorrow in village
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार शाम को धनपुर गांव में सभी छह मृतकों के शव श्मशान घाट पहुंचे तो वहां जगह कम पड़ गई। इसके बाद टीनशेड लगाकर सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान यह मंजर देखकर पूरा गांव रो पड़ा। 

Ghaziabad Accident: Four seconds of incident have captured in CCTV camera, atmosphere of sorrow in village
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।
घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताता शोक 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख जताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed