फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Registration will done for admission in LLB, October 8 is last date

यूपी: एलएलबी में प्रवेश के लिए कल से होंगे पंजीकरण, ये है अंतिम तिथि, इस वेबसाइट से करें ऑनलाइन आवेदन

Fri, 22 Sep 2023 06:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Sep 2023 06:25 PM IST
सार

Saharanpur News : इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuniversity.ac.in पर दिए गए लिंक पर ऑनलाइन पंजीकरण करा दें।

विज्ञापन
Saharanpur: Registration will done for admission in LLB, October 8 is last date
मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित तीन वर्षीय एलएलबी में सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कल से शुरू होंगे। अंतिम तिथि आठ अक्तूबर 2023 रखी गई है।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. नरेश कुमार मलिक ने प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuniversity.ac.in पर दिए गए लिंक पर ऑनलाइन पंजीकरण करा दें। पंजीकरण कराने के बाद अभ्यर्थी पंजीकरण का प्रिंटआउट या फोटो प्रति संबंधित आवश्यक पत्राजात के साथ पाठ्यक्रम से संबंधित महाविद्यालय या संस्थान में पंजीकरण कराएंगे। अभ्यर्थी एक से अधिक महाविद्यालय या संस्थान में पंजीकरण करा सकता है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमानुसार एलएलबी में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 45 फीसदी, पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 42 फीसदी और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 40 फीसदी अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यदि छात्र के स्नातक स्तर पर अंक 45 फीसदी से कम हैं, लेकिन स्नातकोत्तर स्तर पर अंक 45 फीसदी या उससे अधिक हैं तो वह एलएलबी में प्रवेश लेने के लिए पात्र हैं। एलएलबी में प्रवेश केवल उन्हीं महाविद्यालयों एवं संस्थानों में कराए जाएंगे, जिन्हें बार काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा सत्र 2023-24 के लिए मान्यता संबंधी प्रमाण पत्र प्राप्त होगा और वह विश्वविद्यालय में जमा करा देगें।

विज्ञापन

आठ से दस तक होगी दक्षता परीक्षा

महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित बीपीईएस एवं बीएससी पीएसईएस में प्रोविजनल रूप से विद्यार्थियों के प्रवेश किए गए हैं। प्रवेश संपुष्ट यानी कनफर्म करने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आठ से दस अगस्त तक जेवी जैन कॉलेज में हुई थी। प्रवेश समन्वयक प्रो. नरेश कुमार मलिक ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद योग्य एवं अयोग्य पाए अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। संबंधित महाविद्यालयों एवं संस्थानों को चाहिए कि वह उसी के अनुसार आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें: मरने से पहले बयां किया दर्द: बेटी के सुसाइड नोट ने सबको रुलाया, तीन पेज में लिखी पिता की घिनौनी करतूत

विज्ञापन

पंजीकरण का आज अंतिम दिन
मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय परिसर में शुरू किए जा रहे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 23 सितंबर है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद तिथि नहीं बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: धोखा: गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में पहुंचे दरोगा, अचानक पत्नी-बेटी को देख उड़े होश, आगे फिर जो हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed