फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sub inspector reached birthday party of girlfriend in Meerut and wife and daughter created ruckus

धोखा: गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में पहुंचे दरोगा, अचानक पत्नी-बेटी को देख उड़े होश, हर कोई हैरान

Fri, 22 Sep 2023 02:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Sep 2023 02:13 PM IST
सार

Meerut News : दरोगा अपनी गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में पहुंचे तो पत्नी और बेटी भी पीछे-पीछे पहुंच गईं। इस दौरान पत्नी और बेटी ने जमकर हंगामा किया। जानिए आगे फिर क्या हुआ।

विज्ञापन
Sub inspector reached birthday party of girlfriend in Meerut and wife and daughter created ruckus
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस के एक दरोगा को गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी मनाना भारी पड़ गया। पार्टी में दरोगा की पत्नी और बेटी भी पहुंच गई। इस दौरान पत्नी और बेटी ने जमकर हंगामा किया। जानिए आखिर इसके बाद फिर क्या हुआ।

विज्ञापन


मेरठ में दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल पुलिस चौकी के पास एक कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात दरोगा को प्रेमिका के साथ जन्मदिन पार्टी मनाते हुए उसकी पत्नी और बेटी ने रंगेहाथ पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर निवासी दरोगा की तैनाती एटा जिले में है। बृहस्पतिवार को शॉप्रिक्स मॉल पुलिस चौकी के पास एक कॉलोनी में दरोगा प्रेमिका के घर जन्मदिन मनाने पहुंचा था। वहां दरोगा की पत्नी और बेटी भी पहुंच गए। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। 

यह भी पढ़ें: देवबंद: एटीएस ने एक संदिग्ध उठाया, टीम को मिले अहम सबूत, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज

पत्नी ने बताया कि उसे पति पर काफी दिनों से शक था। उधर, चौकी इंचार्ज गौरव सिंह का कहना है कि दरोगा अपने रिश्ते की भतीजे के घर जन्मदिन पार्टी पर आया था, जहां पत्नी भी पहुंच गई। दोनों ने कोई भी कार्रवाई से इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें: पूर्व आईपीएस का भाजपा पर हमला: अमिताभ ठाकुर बोले- आजम खां पर कार्रवाई तो अपने मंत्री को क्यों छोड़ रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed