{"_id":"5de163b58ebc3e548a693399","slug":"saharanpur-ranks-first-in-the-state-in-vaccination-saharanpur-news-mrt4561978176","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में सहारनपुर का प्रदेश में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में सहारनपुर का प्रदेश में पहला स्थान
विज्ञापन

सहारनपुर। बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत चलाए गए टीकाकरण अभियान में सहारनपुर प्रदेश में अव्वल रहा है। यह जानकारी सीएमओ डॉक्टर बीएस सोढी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। साथ ही आगामी दिनों में चले वाले अभियान से भी अवगत कराया।
सीएमओ ने बताया कि नवजात से दो वर्ष तक के बच्चों को पोलियो, खसरा- रुबेला, रोटा वॉयरस, टिटनेस-डिप्थीरिया, काली खांसी आदि से बचाने के लिए संपूर्ण टीकाकरण बेहद जरूरी है। सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत जनपद में टीकाकरण अभियान चलाया गया है, जिसमें सहारनपुर प्रदेश में पहले नंबर पर रहा है। सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 तहत नकुड़ और मुजफ्फराबाद ब्लॉकों में चार चरणों में अभियान चलाया जाना है, जिसकी शुरूआत दो दिसंबर से हो रही है। दो दिसंबर 2019 को शुरू होकर अभियान दस दिन तक चलेगा। इसके बाद हर माह के पहले सोमवार को अभियान शुरू होकर दस दिन तक चला करेगा। यह चार चरणों में होना है। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को डीएम आलोक कुमार पांडेय ने इस संबंध में बैठक लेकर निर्देश दिए हैं। अभियान की सफलता के लिए तहसील और ब्लॉक स्तरीय टॉस्क फोर्स टीम बनाई गई हैं। दोनों ब्लॉकों में आशाएं घर-घर जाकर सर्वे किया है। कुल 1714 बच्चों एवं 963 गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया गया है। प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डॉक्टर सुनील वर्मा ने लोगों को टीकाकरण का लाभ उठाने की अपील की।
अभियान की तिथियां
- पहला चरण दो से से 12 दिसंबर।
- दूसरा चरण छह से 16 जनवरी।
- तीसरा चरण तीन से 12 फरवरी।
- चौथा चरण दो मार्च से 16 मार्च।