फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Property worth Rs 2.5 crores of gangster Rakesh Tyagi and his son confiscated

Saharanpur: गैंगस्टर राकेश त्यागी व उसके बेटे की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क, ढोल-नगाड़ों संग पहुंची टीम

Wed, 01 Nov 2023 05:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Nov 2023 05:49 PM IST
सार

जड़ौदा पांडा निवासी राकेश त्यागी व उसके बेटे आशीष की ढाई करोड़ रुपए की संपत्ति को बुधवार को कुर्क कर लिया गया। डीएम के आदेश पर टीम ने मुनादी कराते हुए गांव पहुंची और कार्रवाई की।

विज्ञापन
Saharanpur: Property worth Rs 2.5 crores of gangster Rakesh Tyagi and his son confiscated
मौके पर पहुंची पुलिस टीम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर के बड़गांव थानाक्षेत्र में संगठित अपराधिक गतिविधियों से अर्जित की गई जड़ौदा पांडा निवासी राकेश त्यागी व उसके बेटे आशीष की ढाई करोड़ रुपए की संपत्ति को पुलिस प्रशासन की टीम ने ढोल बजा मुनादी करते हुए कुर्क कर लिया। इस दौरान कुर्क की गई संपत्ति पर बोर्ड लगाते हुए कार्रवाई के नोटिस चस्पा किए गए। राकेश त्यागी पर हत्या, जानलेवा हमले सहित 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम धारा 14(1) के अंतर्गत डीएम के आदेश पर उक्त कार्रवाई की गई। राकेश त्यागी पर संगठित अपराधिक गतिविधियों से अवैध संपत्ति अर्जित कर अपनी अपनी पूर्व प्रधान सुषमा के नाम पर करने के आरोप हैं। इस संपत्ति की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

कुर्क की गई इस संपत्ति में राकेश त्यागी का गांव जदौडा पांडा स्थित मकान, दुकान, घेर, कृषि भूमि, कार, ट्रैक्टर, बाइक आदि शामिल हैं। टीम सुबह दस बजे गांव पहुंच गई थी। देर शाम तक कुर्की कार्रवाई जारी थी।

इस दौरान टीम में शामिल सदस्यों ने गांव की गलियों में घूमकर मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को राकेश त्यागी की संपत्ति कुर्क करने संबंधी जानकारी दी। इस दौरान तहसीलदार सुखविंदर, नायब तहसीलदार राहुल कुमार, राजस्व टीम सहित सीओ देवबंद अशोक कुमार सिसौदिया ,थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव, पीएससी सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed