{"_id":"695a0214471bb3a29600073c","slug":"saharanpur-police-who-had-gone-to-catch-criminals-in-ghatampur-were-taken-hostage-and-locked-in-a-room-2026-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: घाटमपुर में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस को बंधक बनाकर कमरे में किया बंद, तीन आरोपी छुड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: घाटमपुर में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस को बंधक बनाकर कमरे में किया बंद, तीन आरोपी छुड़ाए
Sun, 04 Jan 2026 11:30 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:30 AM IST
सार
अंबेहटा चौकी प्रभारी नीरज कुमार टीम के साथ बदमाश जावेद और अन्य को पकड़ने गए थे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ भी लिया था, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस के साथ हाथापाई और छीनाझपटी कर दी।
विज्ञापन
घाटमपुर में पुलिस के साथ होती नोकझोंक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नकुड़ के घाटमपुर गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए हिरासत में ली एक महिला समेत तीन आरोपियों को मौके से भगा दिया। पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए बाहर निकाला। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर अंबेहटा चौकी प्रभारी नीरज कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गांव घाटमपुर में वांछित चल रहे जिला बदर अपराधी जावेद उर्फ टिक्कू व अन्य को गिरफ्तार करने गए थे। जावेद उर्फ टिक्कू उस समय परिवार के ही अफसर के घर पर मौजूद था। चौकी प्रभारी व एक अन्य पुलिसकर्मी मकान के अंदर घुसे, तभी वहां पर गांव की कुछ महिलाएं व पुरुष आ गए। उन्होंने बाहर से मकान की कुंडी लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई पर आ गई। काफी देर तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने हिरासत में ली गई एक महिला सहित तीन आरोपियों को मौके से भगा दिया। इसके बाद पुलिस टीम खाली हाथ बैरंग लौट आई। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
2024 में पुलिस टीम पर हुआ था हमला, फाड़ दी थी वर्दी
घाटमपुर गांव में पुलिस के साथ हाथापाई करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले अगस्त 2024 में घाटमपुर में नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। हमलावर पुलिस की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर आरोपी को छुड़ा ले गए थे। एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी थी और गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ कर दी थी। हमले में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। तब पुलिस ने वीडियो के आधार पर 31 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

सीओ ने ये कहा...
पुलिस टीम घाटमपुर गांव में नशे के मामले में वांछित टिंकू को गिरफ्तार करने गई थी। कुछ लोगों ने हंगामा कर उसे भगा दिया। इस मामले पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, उचित कार्रवाई की जाएगी।
- रुचि गुप्ता, सीओ