फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Police Stop Padyatra by Swarn Samaj Over UGC, Reservation and SC-ST Act

सहारनपुर: पुलिस ने रोकी स्वर्ण समाज की पैदल यात्रा, यूजीसी-आरक्षण-एससी-एसटी एक्ट के विरोध में निकले थे लोग

Tue, 01 Sep 2026 02:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Sep 2026 02:19 PM IST
सार

सहारनपुर के बड़गांव में यूजीसी, आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रस्तावित स्वर्ण समाज की पैदल यात्रा पुलिस-प्रशासन ने 100 कदम बाद रोक दी। बाद में ज्ञापन देने को लेकर समाज के लोग दो गुटों में बंट गए।

विज्ञापन
Saharanpur: Police Stop Padyatra by Swarn Samaj Over UGC, Reservation and SC-ST Act
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र में यूजीसी के विरोध में प्रस्तावित स्वर्ण समाज की पैदल यात्रा को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। गांव मोरा के ठाकुर द्वारा मंदिर से रामपुर मनिहारान तहसील तक प्रस्तावित यात्रा शुरू होने के बाद पुलिस ने करीब 100 कदम आगे गंगनहर पुल पर भीड़ को रोक दिया। इस दौरान पुलिस और स्वर्ण समाज के युवाओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। बाद में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिए जाने को लेकर समाज के लोग दो गुटों में बंट गए।

विज्ञापन


अनुमति न होने के कारण रोकी गई यात्रा
मंगलवार को गांव मोरा के ठाकुर द्वारा मंदिर से रामपुर मनिहारान तहसील तक पैदल यात्रा प्रस्तावित थी। सुबह से स्वर्ण समाज के लोग मंदिर में जुटने लगे थे। यात्रा को रोकने के लिए एसडीएम रामपुर मनिहारान योगेश कुमार गौड़, सीओ देवबंद अमित सिंह और बड़गांव, देवबंद, नागल, नानौता व रामपुर मनिहारान पुलिस के साथ पीएसी बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने अनुमति नहीं होने का हवाला देते हुए यात्रा नहीं निकालने की अपील की। इसके बावजूद कुछ युवाओं ने सभा से निकलकर हाथों में बैनर लिए पैदल मार्च शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: ₹4.30 लाख की कमी से खुला 17 करोड़ की जाली करेंसी मामला, एक-एक नोट की जांच जारी, तीन अधिकारी निलंबित

‘यूजीसी रोलबैक’ के नारे लगाते हुए निकले युवक
पैदल यात्रा निकाल रहे युवाओं ने ‘यूजीसी रोलबैक’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। पुलिस-प्रशासन ने उन्हें गंगनहर पुल के पास रोक दिया और आगे जाने से मना किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच हल्की कहासुनी और नोकझोंक हुई।

ज्ञापन देने पर दो गुटों में बंटा समाज
इधर, ठाकुर द्वारा मंदिर में मौजूद भारतीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह ने कुछ ग्रामीणों के साथ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम योगेश कुमार गौड़ को सौंप दिया। ज्ञापन में यूजीसी कानून वापस लेने के साथ एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण की समीक्षा की मांग की गई।

हालांकि बिना विचार-विमर्श के ज्ञापन दिए जाने को लेकर समाज के युवाओं में नाराजगी फैल गई। पैदल यात्रा निकालने वाले युवाओं का कहना था कि समाज के कुछ लोगों को ज्ञापन देना था तो उन्हें पहले सभी से बातचीत करनी चाहिए थी।

कहासुनी के बाद घर लौटे युवा
ज्ञापन को लेकर समाज के लोगों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। इसके बाद भीड़ दो गुटों में बंट गई और काफी देर तक कहासुनी होती रही। बाद में पैदल यात्रा निकालने वाले युवा अपने-अपने घर लौट गए। भीड़ के वापस लौटने के बाद मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed