फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur police have found a new born baby from Punjab after theft to hospital

36 घंटे में नवजात बरामद: जिगर के टुकड़े को देख लौटी खुशियां, पुलिस पर की पुष्प-वर्षा, अस्पताल से हुआ था चोरी

Thu, 17 Aug 2023 08:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Aug 2023 08:23 PM IST
सार

Saharanpur News : जिला महिला अस्पताल से चोरी हुए नवजात को पुलिस ने 36 घंटे में ही बरामद कर लिया। वहीं, जिगर के टुकड़े को देख परिवार की खुशियां भी लौट आईं। 

विज्ञापन
Saharanpur police have found a new born baby from Punjab after theft to hospital
पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में जिला महिला अस्पताल से चोरी हुए नवजात को थाना जनकपुरी पुलिस की टीम ने पंजाब के मोहाली से 36 घंटे में बरामद कर लिया। चोरी करने वाली महिला और उसकी बहन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस को सफलता मिली है। परिवार में लड़का न होने की वजह से महिला बच्चा चोरी करके ले गई थी। 

विज्ञापन


वहीं, बच्चे के मिलने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और परिजनों ने एसएसपी व पुलिस-प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ पुष्पवर्षा की। चोरी हुआ बच्चा छह बहनों का इकलौता भाई है।

विज्ञापन

कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पाजराना निवासी महफूज ने अपनी पत्नी सहरीन को प्रसव पीड़ा होने के बाद 13 अगस्त को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। 14 अगस्त की सुबह पत्नी ने बेटे को जन्म दिया, जिससे पूरे परिवार में खुशियों का माहौल बन गया। क्योंकि, छह बेटियों के बाद उनके बेटा पैदा हुआ था। बुधवार सुबह करीब सवा चार बजे सहरीन नींद में थी। इसी दौरान नवजात बच्चा चोरी कर लिया गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

पुलिस द्वारा सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर एक महिला बच्चे को लेकर अस्पताल से बाहर जाते हुए दिखाई दे रही थी। महफूज ने अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के नेतृत्व में चार टीमों को लगाया गया। सीसीटीवी की मदद से पुलिस को सफलता हाथ लगी। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर बच्चे सहित महिला ट्रेन में बैठते हुए नजर आ रही है। इसके बाद अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भी सीसीटीवी में महिला ट्रेन से उतरकर बाहर जाते हुए दिखाई रही थी। इसके बाद महिला टेंपो में सवार होकर पंजाब के मोहाली के डेरा बसी में अपनी बहन के घर पहुंच गई और बच्चा उसे सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: आधे से ज्यादा भाजपा पदाधिकारी बदले जाएंगे, रालोद का समरसता अभियान फिर शुरू होगा

विज्ञापन

पुलिस भी फुटेज के आधार पर महिला के पीछे लगी थी और डेरा बसी से उसे बच्चे सहित पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आशा रानी पत्नी अभिलाष निवासी जनपद अंबाला हरियाणा और अपनी बहन का नाम सुषमा रानी पत्नी मनजीत निवासी डेराबसी मोहाली पंजाब बताया। पुलिस ने आशा और सुषमा को गिरफ्तार किया। आशा ने पूछताछ में बताया कि वह चार बहने हैं। उनके कोई लड़का नहीं है। इसी वजह से सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल से नवजात लड़का चोरी किया था।

यह भी पढ़ें: शामली: STF के हत्थे चढ़ा ISI का सदस्य, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे, देश को दहलाने की थी साजिश

वहीं, बच्चा मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला अस्पताल पहुंचकर एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा व एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के साथ पुलिस टीम ने परिजनों के सुपुर्द बच्चा किया। इसके बाद अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों ने एसएसपी व पुलिस-प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाए। एसएसपी और एसपी सिटी का माल्यार्पण कर स्वागत करने के साथ पुष्प वर्षा की। भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर ने अस्पताल पहुंचकर एसएसपी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed