फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur police have arrested to fake Delhi crime branch officer in fraud case

UP: दिल्ली क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर ठगी करता था ये शातिर, मोबाइल में मिले कई युवतियों के फोटो

Tue, 17 May 2022 08:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 17 May 2022 08:17 PM IST
सार

दिल्ली क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर ठगी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी के मोबाइल में कई युवतियों के फोटो भी मिले हैं।

विज्ञापन
Saharanpur police have arrested to fake Delhi crime branch officer in fraud case
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में थाना कुतुबशेर पुलिस ने चार माह पूर्व धोखाधड़ी के दर्ज कराए गए मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो नाम बदलकर रहता था और खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी भी बताता था। आरोपी लोगों से ठगी करता था। यही नहीं, कंस्ट्रक्शन कंपनी खोल सामग्री बेचने के नाम पर भी लोगों से लाखों रुपये हड़प लिया था। 

विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना कुतुबशेर में करीब चार माह पूर्व शामली के गांव लिलोन निवासी रोबिन पुत्र अहसान के खिलाफ सहारनपुर के कुछ कारोबारियों ने मिलकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप था कि खोली गई कंस्ट्रक्शन कंपनी में सरिया, सीमेंट आदि सप्लाई करने के नाम पर पीड़ितों से पैसा लेकर आरोपी रोबिन ने उन्हें माल सप्लाई नहीं किया और उनका पैसा हड़प लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी रोबिन को अंबाला पुल के निकट नाला पटरी से गिरफ्तार किया। जब इसकी जांच पड़ताल हुई तो पता चला कि यह दूसरे वर्ग का युवक है, मगर दिल्ली में हिंदू बनकर माता का जागरण कराता है और इसके लिए हिंदू परिवारों से भारी चंदा भी लेता रहा है। कभी यह क्रिश्चियन बन कर भी लोगों से ठगी करता था। वहीं, दिल्ली क्राइम ब्रांच में खुद की तैनाती भी बताता है। इसके पास से दिल्ली क्राइम ब्रांच की आईडी भी मिली है। वहीं एक समाचार पत्र की आईडी भी बरामद हुई जिसकी आड़ में खुद को पत्रकार भी बताता था। पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BKU Split: बड़ी मुश्किल में भाकियू, दस दिन के भीतर फिर लग सकता है तगड़ा झटका, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

युवतियों के फोटो बरामद 
पकड़े गए आरोपी के पास से मिले मोबाइल में करीब एक दर्जन युवतियों के फोटो भी पुलिस को मिले हैं जिससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि इसने कुछ युवतियों को भी फंसाया था। अभी तक शामली की रहने वाली एक युवती से इसकी दोस्ती होने की बात सामने आई है। 

यह भी पढ़ें: Big Action: भूमाफिया यशपाल पर शिकंजा, 24 घंटे से ज्यादा गरजा बुलडोजर, जमींदोज हुई आलीशान हवेली, देखें तस्वीरें

चार माह तक पुलिस करती रही तलाश
एसपी सिटी ने बताया कि करीब चार माह पूर्व थाना कुतुबशेर में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया तो यह यहां से फरार हो गया था और अपने मोबाइल की सिम बदल कर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था। जिससे अभी तक पकड़ में नहीं आ सका था। इसके मोबाइल में व्हाट्सएप चैट भी मिली है जिसमें कुछ लोग इससे उनके दिए पैसों का तकादा भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed