फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur police have arrested to 11 crooks after many cases of loot and theft

सहारनपुर: पुलिस ने दबोचे 11 बदमाश, खुले लूट की वारदातों के बड़े राज, हथियार-नगदी बरामद

Tue, 11 Oct 2022 10:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Oct 2022 10:06 PM IST
सार

जिले में लूट की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देने वाले 11 बदमाशों को दबोच लिया गया है। बदमाशों के पास से हथियार, नगदी और चोरी का सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Saharanpur police have arrested to 11 crooks after many cases of loot and theft
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जिले में अलग-अलग थानों की पुलिस ने लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट की नकदी, चोरी का सामान और हथियार भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एसपी देहात सूरज राय ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में इनकी जानकारी दी। एसपी देहात ने बताया कि सोमवार को नकुड़ में प्रदीप धीमान की मोबाइल फोन की दुकान से तमंचा दिखाकर दो बदमाशों ने नकदी और तीन मोबाइल फोन लूट लिए थे। घटना के खुलासे के लिए नकुड़ इंस्पेक्टर राजेंद्र वरिष्ठ के नेतृत्व में पुलिस टीम को लगाया गया था। पुलिस ने दोनों बदमाश अमित कुमार निवासी गांव मोहिद्दीनपुर और कुलदीप निवासी अंबेहटी को गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, चाकू और तमंचा बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस ने रईस निवासी मोहल्ला बंजारान को क्षेत्र से पकड़ा। आरोपी के पास चार लाख कीमत के जेवरात और ढाई हजार की नकदी बरामद हुई है। आरोपी ने रिहान अहमद मोहल्ला बंजारान के घर से नकदी व जेवरात चोरी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: बचाओ...बचाओ चिल्लाया कृष्णा, पर ट्रैक-ट्रॉली ने नहीं लगाए ब्रेक, कुचल दिया सिर, मंजर देख कांप गई रूह

इसके अलावा रामपुर मनिहारान पुलिस ने क्षेत्र से ही गोविंद निवासी गांव मिर्जापुर, आकाश निवासी भगवानपुर, अनुज निवासी गांव मिर्जापुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने गांव हरडे़की, आमवाला, नागल, बड़गांव लूट की घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों के पास दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, एक बैग, तीन नोट बुक, रजिस्टर, दो एटीएम, पर्स बरामद हुआ।

इनके अलावा कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने रवि निवासी चंद्रनगर व फरमान निवासी आली की चुंगी को पकड़ा। दोनों ने सोमवार को चंद्रनगर में पुष्पा रानी से कान के कुंडल लूट लिए थे। आरोपियों के से कुंडल और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। 

यह भी पढ़ें: Saharanpur: संदिग्ध को दी शरण और 11 माह में लुकमान ने खड़ा कर लिया आतंकी नेटवर्क, मिले कई सबूत 

इसी तरह देहात कोतवाली पुलिस ने दीपक निवासी गांव उमरी कला, शहनवाज, सरफराज निवासी गांव नगराजपुर को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी के पांच बैटरी, पांच हजार रुपये और अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपियों ने कमल कॉलोनी से एक दुकान से सामान चोरी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed