{"_id":"603f870e35af5d7117527a34","slug":"saharanpur-police-have-arrested-the-two-accused-with-fake-drug-worth-seven-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: लाखों की नकली दवा के साथ दो शातिर दबोचे, लग्जरी कार में आए थे सप्लाई करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: लाखों की नकली दवा के साथ दो शातिर दबोचे, लग्जरी कार में आए थे सप्लाई करने
Wed, 03 Mar 2021 06:26 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 03 Mar 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को बड़ी मात्रा में नकली व अपमिश्रित दवा के साथ गिरफ्तार किया। इनकी कीमत करीब सात लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार पुलिस और औषधि निरीक्षक संदीप कुमार ने विश्वकर्मा चौक पर एक लग्जरी कार रुकवाई। उससे बड़ी मात्रा में नकली व अपमिश्रित दवा, 2.80 लाख रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद किए। उन्होंने अपना नाम सुमित पुत्र कंवरपाल निवासी गांव छपरेड़ी खुर्द व मनीष कुमार पुत्र अनिल निवासी गांव शेरपुर खेलमऊ थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार बताए हैं। ड्रग निरीक्षक की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड से लाए थे दवा
आरोपियों ने दवा उत्तराखंड के रुड़की में तैयार कराई हैं। हालांकि वे दवा से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जहां भी मौका मिलता था, वे सहारनपुर की मार्केट में दवा बेच देते थे। इनमें जीफी 200 एमजी और मेकपोड 200 एमजी एंटीबायोटिक दवा शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: मेरठ में ब्लॉक प्रमुख आरक्षण ने कई को दिया झटका, भाजपा में रार बढ़ना तय, दिग्गज
वाहन के कागजात नहीं दिखा सके
आरोपी जिस कार से दवा लेकर आ रहे थे, उसके कागजात भी पुलिस को नहीं दिखा पाए और न ही औषधि वितरण का लाइसेंस उनसे मिला। पुलिस को गाड़ी चोरी होने की भी आशंका है। इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
जीवन से कर रहे खिलवाड़
आरोपी लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। अपमिश्रित दवा मेडिकल स्टोरों पर सप्लाई की जाती थीं। यहां से मरीजों को बेची जाती थी। इन दवा के इस्तेमाल से रोगियों की सेहत पर हानिकारक प्रभाव पड़ना संभव है। इसलिए पुलिस आरोपियों से उन दुकानों का पता लगा रही है जिन पर दवा आपूर्ति की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/