फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Police has revealed that son had murdered his father Jaldhar

Murder: खुलासे से उड़ गए अफसरों के होश, बेटे ने पिता को दी थी दर्दनाक मौत, हैरान कर देगी हत्या की वजह

Wed, 06 Dec 2023 05:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Dec 2023 05:56 PM IST
सार

Saharanpur Murder Case : जलधार की हत्या का खुलासा हुआ तो पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। हत्या की वजह आपको भी हैरान कर देगी।

विज्ञापन
Saharanpur Police has revealed that son had murdered his father Jaldhar
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में थाना नागल के गांव पिरड के जलधार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पिता की हरकतों से परेशान बेटे ने ही रस्सी से गला घोंटकर जलधार को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


एसपी देहात सागर जैन बताया कि गांव पिरड निवासी किसान जलधार का शव तीन दिसंबर की सुबह घेर में चारपाई पर पड़ा मिला था। रस्सी से गला घोंटकर किसान की हत्या की गई थी। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया था। पुलिस को शक था कि जलधार की हत्या करने वाला उसका नजदीकि है।

विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार जलधार के पुत्र अरुण उर्फ संजय को चंदेना कॉलोनी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ करने पर अपने पिता की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रस्सी बरामद की है।

पिता की हरकतों से था परेशान
अरुण ने पुलिस को बताया कि वह पिता की हरकतों से परेशान था। पिता का चाल-चलन ठीक नहीं था। कई बार पिता की वजह से गांव में परिवार की बदनामी हुई और परिवार के सदस्यों को माफी मांगनी पड़ी। पिता शराब के नशे में गलत कार्य करता था। इससे पूरा परिवार परेशान हो गया था। इसी के चलते उसने पिता की हत्या की।

विज्ञापन

नहीं देता था खर्चा, किसान के हैं चार बेटे और दो बेटी
अरुण ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका पिता घेर में ही रहता था। पिता के पास 25 बीघा भूमि थी। खेती का पैसा भी जलधार परिवार को नहीं देता था। किसान के चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। एक बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि तीन पुत्र और एक बेटी अविवाहित है।

यह भी पढ़ें: आमने-सामने: न्यूटिमा विवाद को लेकर अतुल प्रधान का अनशन जारी, IMA चिकित्सक बोले-हमें गुंडों का डर नहीं

अरुण ने पुलिस को बताया कि भाइयों और बेटी की शादी के बारे में भी पिता कोई प्रयास नहीं करता था, जबकि सबकी शादी की उम्र हो रही है।

यह भी पढ़ें: UP: सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुबुही खान बोलीं- मैं सनातनी मुस्लिम, मेरा पंथ इस्लाम और संस्कृति हिंदू है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed