फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Police encounter with cow smugglers, two cow smugglers shot in the leg, four arrested

Saharanpur: पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, दो गोकशों को पैर में गोली लगी, चार गिरफ्तार

Sat, 26 Jul 2025 12:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 26 Jul 2025 12:04 PM IST
सार

देवबंद के गांव मानकी में पुलिस की गोकशों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की।

विज्ञापन
Saharanpur: Police encounter with cow smugglers, two cow smugglers shot in the leg, four arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद के गांव मानकी में पुलिस की गोकशों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में पुलिस की गोली लगने से दो गोकश घायल हो गए। मौके से घायलों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


घायल गोकशों की पहचान मोनू उर्फ शाहरुख पुत्र शकील व ताबिश पुत्र  शमीम निवासी गांव मानकी के रूप में हुई। अन्य दो गोकश शमीम पुत्र अय्यूब व वसीम पुत्र राशिद भी इसी गांव के है। घायल गोकशों को देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: 'एक क्वार्टर देना', मुड़ते ही बरसा दीं ताबड़तोड़ गोलियां, ठेके पर ही कर दी सेल्समैन की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात सागर जैन ने बताया, कि शनिवार की सुबह सूचना मिली थी, कि गांव मानकी में शमीम पुत्र अय्यूब के घेर में गोकशी की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची, तो गोकशी कर रहे मोनू उर्फ शाहरूख व ताबिश गांव मिरगपुर की ओर भागने लगे।

पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। इनके पास से दो तमंचे, तीन कारतूस, दो कारतूस खोखे बरामद हुए है। अन्य गिरफ्तार दो आरोपियों से एक जिंदा गोवंश, कटा हुआ मांस, खाल व गोकशी करने के उपकरण मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed