फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 'Give me a quarter', fired bullets as soon as he turned, killed the salesman on contract

Meerut: 'एक क्वार्टर देना', मुड़ते ही बरसा दीं ताबड़तोड़ गोलियां, ठेके पर ही कर दी सेल्समैन की हत्या

Fri, 25 Jul 2025 11:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 25 Jul 2025 11:11 PM IST
सार

सरधना में शुक्रवार रात देशी शराब के ठेके पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Meerut: 'Give me a quarter', fired bullets as soon as he turned, killed the salesman on contract
अस्पतल में शव के पास मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना में देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन कुलदीप (39) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारे फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गांव के ही दो लोगों के नाम वारदात में सामने आ रहे हैं। वहीं कुलदीप की हत्या होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन

 

सलावा निवासी कुलदीप पुत्र रामभूल सरधना कस्बे के महाराणा प्रताप चौक के निकट स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन था। शुक्रवार रात वह ठेके पर था, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद शराब लेने के बहाने कुलदीप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से कुलदीप लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ संजय कुमार जायसवाल और इंस्पेक्टर सरधना मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। गांव के ही दो लोगों पर आरोप है, उनकी तलाश की जा रही है। ठेके और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 
विज्ञापन

शव को कार में जबरन ठूंसकर ले जाया गया
क्षेत्र में तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस किसी भी स्थिति में शव को शराब के ठेके या सीएचसी पर रुकने नहीं देना चाहती थी। इसी कारण कुलदीप का शव दरोगा की कार में रखकर पहले सीएचसी लाया गया। वहां से भी उसी कार में मोर्चरी के लिए रवाना कर दिया गया। चूंकि कार की सीट छोटी थी, शव को किसी तरह मोड़कर अंदर ठूंसा गया। इस दौरान मृतक की चप्पल भी गिर गई, जो मौके पर ही छूट गई।
 

शराब ठेके के सीसीटीवी कैमरे निकले बेकार
जांच में यह सामने आया है कि शराब के ठेके पर सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, लेकिन वे चालू हालत में नहीं हैं। इस कारण घटना के समय की कोई रिकॉर्डिंग नहीं मिल पाई, जिससे जांच प्रभावित हो रही है। 

बेहोश हुई पत्नी, रोते रहे बच्चे
मृतक कुलदीप दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी सरिता, बेटा वंश और बेटी वंशिका हैं। हत्या की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सरिता को तो विश्वास ही नहीं हो पा रहा था कि कुलदीप अब इस दुनिया में नहीं है। सदमे में वह कई बार बेहोश हो गई। घर का माहौल गमगीन है और हर कोई गहरे शोक में डूबा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed