फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Police encounter in Gangoh, criminal Azim arrested after being shot, one absconding

Saharanpur: गंगोह में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश अजीम गिरफ्तार, एक फरार

Thu, 30 Oct 2025 10:20 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 30 Oct 2025 10:20 AM IST
सार

सहारनपुर के गंगोह में पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार रात मुठभेड़ हुई। गोली लगने से वांछित बदमाश अजीम को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Saharanpur: Police encounter in Gangoh, criminal Azim arrested after being shot, one absconding
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गंगोह में गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामलों में वांछित चल रहे बदमाश अजीम, निवासी मोहल्ला कुरैशियान, को पुलिस ने बुधवार रात हुई मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुंडा कला चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार और कस्बा चौकी इंचार्ज अतुल कुमार पुलिस टीम के साथ दौलतपुर से कुंडा कला रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे और फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: जीजा-साली की मौत: मनीषा के सामने ही हो गए पति के दो टुकड़े, चली गई बहन की जान, एक साल पहले ही हुई थी लव मैरिज

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अजीम के पैर में गोली लगी, जिससे वह गिर पड़ा। उसे दबोचकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

पुलिस ने मौके से एक तमंचा, दो खोखे और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed