UP: फरार है हाजी इकबाल, पर प्रशासन ने तोड़ दी कमर, तीन दिन में अरबों की संपत्ति कुर्क, लगाए सरकारी बोर्ड
UP News : एक लाख का इनामी हाजी इकबाल भले ही फरार है लेकिन, प्रशासन ने तीन दिन में ही अरबों की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। इकबाल की कोठी समेत कई प्लाट और अन्य संपत्तियों पर सरकारी बोर्ड लगा दिए गए हैं।
विस्तार
सहारनपुर में पुलिस-प्रशासन द्वारा चिह्नित की गई खनन माफिया और एक लाख रुपये के इनामी पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की तीन दिन में 506 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है। टीमों ने सहारनपुर, लखनऊ और नोएडा की संपत्ति पर सरकारी बोर्ड लगाए हैं।
तीन दिन चली कार्रवाई में सहारनपुर पुलिस-प्रशासन टीमों ने लखनऊ के गोमती नगर में हाजी इकबाल के आवास और नोएडा की कोतवाली ईकोटेक-3 क्षेत्र के सेक्टर पांच में नोलेक पार्क के पास एक कोठी और कई प्लाट कुर्क किए। इनकी कीमत 305 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें: UP: ऐतिहासिक स्थानों के बदले जाएंगे नाम, निगम की बैठक में प्रस्ताव पास, जानिए- बेगमपुल-ईव्ज चौराहे के नए नाम
इससे पूर्व सहारनपुर के मिर्जापुर, कोर्ट रोड पर आरजी पैलेस और दिल्ली रोड स्थित 201 करोड़ की संपत्ति कुर्क जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: बिजनौर में हादसा: सिपाही की मौत से मचा कोहराम, बेटी के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि तीन दिन की कार्रवाई में अभी तक गैंगस्टर एक्ट के मामले में चिह्नित की गई सभी संपत्ति कुर्क कर ली गई है। आगे भी इकबाल की अवैध संपत्ति चिह्नित की जाएगी।