सहारनपुर: पीएमएस चुनाव जारी, अब तक 64 चिकित्सकों ने डाला वोट; शाम पांच बजे घोषित होंगे नतीजे
सहारनपुर जिला महिला अस्पताल में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव जारी है। अब तक 64 चिकित्सक मतदान कर चुके हैं। कुल 95 चिकित्सक वोट डालेंगे और शाम पांच बजे नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विस्तार
सहारनपुर जिला महिला अस्पताल में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) का चुनाव जारी है। चुनाव में अब तक करीब 64 चिकित्सक अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं। कुल 95 चिकित्सक मतदान करेंगे। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा और शाम पांच बजे चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
95 चिकित्सक करेंगे मतदान
चुनाव अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि पीएमएस चुनाव में कुल 95 चिकित्सक अपने मत का प्रयोग करेंगे। दोपहर तक करीब 64 चिकित्सक मतदान कर चुके हैं। चुनाव प्रक्रिया निर्धारित समय तक जारी रहेगी। अध्यक्ष पद के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. कपिल देव और डॉ. गजेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं।
सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला
सचिव पद के लिए सीएमओ कार्यालय के एसएमओ डॉ. कुणाल जैन और एसबीडी जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र भट्ट चुनाव लड़ रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए टीबी क्लीनिक के एमओ डॉ. आशीष कुमार और बेहट सीएचसी प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह के बीच मुकाबला है।
चुनाव अधिकारी के अनुसार मतदान शाम चार बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी कर शाम पांच बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे।